BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

विकास में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिकाः अध्यक्ष

by bnnbharat.com
September 23, 2020
in समाचार
विकास में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिकाः अध्यक्ष
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: धनबाद जिला परिषद बोर्ड की बैठक आज समाहरणालय के ब्लॉक-ए सभागार में प्रभा देवी, अध्यक्ष जिला परिषद, पलामू की अध्यक्षता में हुई. बोर्ड की बैठक में जिला परिषद क्षेत्र की समस्याओं पर वृहद चर्चा के बाद उसपर ठोस निर्णय लिए गए. जिप अध्यक्ष प्रभा देवी ने कहा कि विकास में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है.

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय हेतु हो रहे निर्माण कार्य  को जिला परिषद से नक्शा पास कराना होगा. नक्शा पास करवाने को लेकर निर्माणकर्ता को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बैठक में जिप सदस्यों ने नीलगाय से हो रहे फसल नुकसान की बातें उठाई. इस पर निर्णय लिया गया कि वन विभाग द्वारा 15 दिनों के भीतर सूची उपलब्ध कराया जाए कि कितने किसानों का फसल नुकसान हुआ और कितने का मुआवजा अबतक मिला है और कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं. 

सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की समस्याएं उठाई. सदस्यों ने कहा कि किसी गांव में सिंगल फेज तो किसी में डबल फेज बिजली है, इससे ग्रामीणों को समस्याएं होती है. इसपर बोर्ड ने ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करवाने का निर्णय लिया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिले.

जिप सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग उठाई. इस पर सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि प्रखंडों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है और वहां डॉक्टर बैठ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पलामू को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की कोशिश की जा रही है. स्वास्थ्य में मानव संपदा की कमी है, फिर भी उपलब्ध संसाधनों में लोगों को बेहतर सेवा देने का कार्य हो रहा है.

जिला परिषद उपाध्यक्ष द्वारा स्वास्थ्य केंद्र बोरोदूरी (पांकी) एवं स्वास्थ्य केंद्र सतबरवा में एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की बात पूर्व की बैठक में उठाई गई थी. इसपर बताया गया कि वहां चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, जबकि स्वास्थ्य केंद्र सतबरवा को चालू कराने संबंधित बातें कही गई है. उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सतबरवा प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित स्वास्थ्य केंद्र वृहद होने के बावजूद भी सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने और स्वास्थ्य केंद्र की जांच कराने का निर्णय लिया गया.

कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मद्देनजर बताया गया कि कोविड की रिकवरी में पलामू पूरे झारखंड में एक नंबर पर है. पीएमसीएच के अलावा 10 सीएचसी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.

जिला परिषद उपाध्यक्ष ने आयुष्मान भारत से सूचीबद्ध अस्पतालों की सूची संबंधित होर्डिंग विभिन्न स्थानों सहित अस्पतालों में लगवाने की मांग उठाई.  बैठक में सिविल सर्जन द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों से संबंधित होल्डिंग लगवाये जाने की बात कही गयी. साथ ही और होर्डिंग लगवाने की सहमति जताई गई.

उप विकास आयुक्त-सह-जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी शेखर जमुआर ने स्वास्थ्य विभाग में छोटी-छोटी कमियों को दूर करने और प्रखंड क्षेत्र में चिकित्सकों को बैठाने का निर्देश दिया. नए पंचायत भवन में पंचायत कार्यालय शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया, ताकि पंचायत भवन भी मेंटेन रह सके. 

पलामू जिला अंतर्गत जितने भी पंचायत भवनध्राजीव गांधी सेवा केंद्र नगर निगम क्षेत्र में होने के कारण खाली पड़े हैं उनका सूची प्राप्त कर जिला परिषद से बंदोबस्ती कराए जाने का निर्णय लिया गया. ताकि जिला परिषद के आय स्रोत में वृद्धि हो सके. 

जिला परिषद के खाली जमीन पर पीपीपी मोड पर दुकान निर्माण कराए जाने के बिंदु पर चर्चा हुई. इसमें खाली जमीन को चिन्हित करने का निर्णय लिया गया.  बैठक में सभी प्रखंड कार्यालयों में आधार पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही आधार पंजीकरण केंद्र प्रातः 10.00 से 4.00 बजे तक खोलने की बातें हुई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

8 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट एवं बफर जोन से मुक्त

Next Post

देवघर पुलिस की टीम भावना को मिली है सफलता: पुलिस अधीक्षक

Next Post
देवघर पुलिस की टीम भावना को मिली है सफलता: पुलिस अधीक्षक

देवघर पुलिस की टीम भावना को मिली है सफलता: पुलिस अधीक्षक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d