BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाकिस्तानियों को कर्ज में डुबो रही इमरान सरकार, 2 दिन में लिया 130 अरब रुपए का नया लोन

by bnnbharat.com
March 27, 2021
in समाचार
पाकिस्तानियों को कर्ज में डुबो रही इमरान सरकार, 2 दिन में लिया 130 अरब रुपए का नया लोन
Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद: आर्थिक तंगी से जूझ रहा कंगाल पाकिस्तान विदेशी खैरात पर चल रहा है. पाकिस्तान की संसद में भी इमरान खान सरकार कबूल कर चुकी है कि हर पाकिस्तानी पर अब 1 लाख 75 हजार रुपए का कर्ज है. हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पिछले तीन दिनों के अंदर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक से करीब 130 अरब रुपए का लोन चुका है. 2 दिन पहले IMF द्वारा पाकिस्तान को 500 मिलियन डॉलर (36,22,37,00,000 रुपए) का कर्ज देने के ऐलान के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान और विश्वबैंक के बीच 1.3 बिलियन डॉलर के नए कर्ज पर सहमति बनी है.

पाकिस्तान के प्रांतीय सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ विश्व बैंक की तरफ से पाकिस्तान के डॉयरेक्टर नूर अहमद और नाजी बेन्हासिन ने सात तरह के अलग-अलग लोन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए. इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री मखदूम खुसरो बख्तियार भी उपस्थित थे. विश्व बैंक से कर्ज ली गई राशि में 200 मिलियन डॉलर टिड्डियों के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किया जाएगा. IMF ने नकदी संकट से जूझ रहे इस देश की आर्थिक प्रगति से संबंधित चार लंबित समीक्षाओं को मंजूरी दे दी है.

IMF ने 2019 में पाकिस्तान को 39 माह की विस्तारित कोष सुविधा (EFF) के तहत छह अरब डॉलर का ऋण देने की सहमति दी थी. पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से इसमें बाधा आई. IMF ने पाकिस्तान को दिए कर्ज को लेकर कड़ी शर्तें लगाई गई हैं. अर्थशास्त्रियों ने दावा किया है कि IMF के इस कर्ज से पाकिस्तान में महंगाई दर और ज्यादा बढ़ेगी. इसमें पावर सेक्टर में टैरिफ बढ़ाने और टैक्स ब्रेक को खत्म करने की बात कही गई है. पाकिस्तान का केंद्रीय बैंक आने वाले दिनों में महंगाई को रोकने के लिए ब्याजदरों बढ़ोत्तरी कर सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली और शब-ए-बारात में निर्बाध बिजली देने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, बिना इमरजेंसी के नहीं किया जाएगा शट डाउन

Next Post

2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

Next Post
2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d