BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान ने मान लिया पाक ने ही दिया आतंकियों को जन्म….

by bnnbharat.com
September 13, 2019
in समाचार
इमरान खान ने मान लिया पाक ने ही दिया आतंकियों को जन्म….
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ये बात स्वीकार कर ली है कि कई आतंकी संगठन को उन्ही ने जन्म दिया है। इमरान खान इन आतंकी संगठनों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हैं। उन्होंने कहा, ’80 के दशक में जब सोवियत ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया तो इन मुजाहिदीनों को जिहाद के लिए तैयार किया गया। इसकी फंडिंग अमेरिका के सीआईए ने की थी।’

इतना ही नहीं इमरान खान ने आतंक का ठीकरा अमेरिका पर फोड़ते हुए कहा, ‘एक दशक के बाद जब अमेरिकी खुद अफगानिस्तान में आ गए तो उन्होंने इस जिहाद नहीं बल्कि आतंकवाद का नाम दे दिया। वहीं अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान को न्यूट्रल रहना चाहिए था क्योंकि इन संगठनों में शामिल होना हमारे लिए नुकसानदेह साबित हुआ और हमने अपने 70 हजार लोगों को खो दिया। लोगों के साथ-साथ हमें 100 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान भी हुआ है।’ इमरान खान ने ये भी कहा कि बाद में अमेरिकियों ने पाकिस्तान को नाकामी का सेहरा पहना दिया। जिसके बाद पाकिस्तान आक्रोशित हो गया।

जानकारी के मुताबिक अमेरिका के साथ दोस्ती निभाने वाले पाकिस्तान का आज बहुत बुरा हाल है।  जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान कई देशों के दरवाजा खटखटा चुका है लेकिन हर जगह से उसे नाकामी ही हाथ लगी। इमरान खान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से भी इस बारे में बात की थी। लेकिन इसके बाद फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने भी कहा कि यह भारत का अपना निजी मामला है, ऐसे में पीएम मोदी जो भी करेंगे बहुत अच्छा करेगा।

इमरान खान ने टीवी पर प्रसारित किए गए अपने भाषण में यह भी कहा कि आज बड़े देश उनकी सहायता के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘आज कमजोर की कोई सुनने वाला नहीं है।’ इमरान खान अमेरिका जैसे देशों का सपॉर्ट न पाकर दुनियाभर में इस्लाम के नाम पर ध्रुवीकरण करने का भी पैतरा अपना चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी उनके हाथ निराशा ही लगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन-अमेरिका व्यापारिक वार्ता के लिए अनुकूल स्थिति करें तैयार

Next Post

‘तीन तलाक’ को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Next Post
‘तीन तलाक’ को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

'तीन तलाक' को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d