BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आतंकवादियों को ‘हीरो’ मानते हैं इमरान खान: महावीर सिंघवी

by bnnbharat.com
July 8, 2020
in Uncategorized
आतंकवादियों को ‘हीरो’ मानते हैं इमरान खान: महावीर सिंघवी

आतंकवादियों को 'हीरो' मानते हैं इमरान खान: महावीर सिंघवी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को एक बार मुंह की खानी पड़ी. संयुक्त राष्ट्र की एक वर्चुअल बैठक में भारत ने पाक को बेनकाब करते हुए आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया. इसके साथ ही लादेन को शहीद बताने पर भी प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की.

भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी ने बैठक में पाक को घेरते हुए कहा कि जब दुनिया कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुट हो रही है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान एक राज्य की सीमा पार आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक देश जिसने मुंबई, पठानकोट, उरी और पुलवामा में आतंकवादी हमले किए, वह अब विश्व समुदाय को उपदेश दे रहा है.

सिंघवी आंतकी संगठन अल कायदा चीफ रहे ओसामा बिन लादेन को ‘शहीद’ कहे जाने पर पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि इमरान खान ने एक बार फिर से आतंकी मंसूबों का खुलासा कर दिया है. इतना ही नहीं भारत ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर को लेकर गलत और मनगढंत बयानबाजी कर रहा है. वह आतंकवादियों को स्वतंत्रता सेनानी मानता है. पाकिस्तान भारत के घरेलू कानून और नीतियों के बारे में गलत जानकारी भी देता है.

बैठक के दौरान सिंघवी ने कहा कि इमरान खान ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान में 40,000 से अधिक आतंकवादियों की मौजूदगी की बात स्वीकार की थी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक टीम ने रिपोर्ट दी थी कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 6,500 पाकिस्तानी आतंकवादी अफगानिस्तान में काम कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘टपक सिंचाई’ पद्धति अपनाकर किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर

Next Post

कोरोना का कहर: जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित

Next Post
कोरोना का कहर: जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित

कोरोना का कहर: जिला स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d