BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान ने कहा, अपने उत्पीड़न के खिलाफ दुनिया के मुसलमान एकजुट हो

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
इमरान खान ने कहा, अपने उत्पीड़न के खिलाफ दुनिया के मुसलमान एकजुट हो

इमरान खान ने कहा, अपने उत्पीड़न के खिलाफ दुनिया के मुसलमान एकजुट हो

Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि इस समय पूरी दुनिया में मुसलमान ‘मानव सभ्यता के अब तक के सर्वाधिक बुरे’ धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं और इस गंभीर समस्या का हल केवल मुस्लिम देशों की सामूहिक और मजबूत आवाज में छिपा हुआ है. मलेशिया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड इस्लामिक स्टडीज में अपने संबोधन में इमरान ने मंगलवार को यह बात कही.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इस सिलसिले में कश्मीर का नाम लेना नहीं भूले. उन्होंने कहा, ‘म्यांमार और कश्मीर में जो कुछ हो रहा है, जब किसी का उत्पीड़न केवल उसके धर्म की वजह से हो रहा है तो इसका एकमात्र समाधान यह है कि मुसलमान एकजुट हों. हम नहीं चाहते कि मुसलमान किसी संघर्ष के लिए एकजुट हों. हम सिर्फ यह कह रहे हैं कि जैसे कोई भी समुदाय अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होता है, वैसे ही मुसलमान भी हों.’

उन्होंने कहा कि यह कितने अफसोस की बात है कि सवा अरब से कहीं अधिक की संख्या वाले मुसलमान पूरी दुनिया में परेशानी सह रहे हैं, चाहे वह लीबिया हो, सोमालिया हो, सीरिया हो, इराक हो या फिर अफगानिस्तान, यह कहानी तबाही की कहानी है.

इमरान ने कहा, ‘इसकी वजह यह है कि हमारी कोई आवाज नहीं है और हम पूरी तरह विभाजित हैं. हम कश्मीर मुद्दे पर इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) की एक बैठक तक बुलाने के लिए एक साथ नहीं आ सकते.’

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पश्चिमी दुनिया में कोई भी एक करोड़ बीस लाख यहूदियों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकता क्योंकि वे एक बेहद मजबूत, एकजुट और प्रभावी समुदाय हैं.’

उन्होंने कहा कि धर्म का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं होता लेकिन इस बारे में पाई जाने वाली गलत सोच के कारण मुसलमान भेदभाव का शिकार हो रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

यदि बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो मुगल राज दूर नहीं है: BJP सांसद

Next Post
यदि बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो मुगल राज दूर नहीं है: BJP सांसद

यदि बहुसंख्यक समुदाय सतर्क नहीं रहा तो मुगल राज दूर नहीं है: BJP सांसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d