BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान ने किया सबसे बड़ा खुलासा

by bnnbharat.com
July 24, 2019
in समाचार
इमरान खान ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में 40 आतंकी संगठन चल रहे थे. इसकी जानकारी पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछले 15 वर्षों में अमेरिकी को नहीं दी. इमरान ने कहा, ‘हम अमेरिका के साथ आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. पाकिस्तान का 9/11 से कोई लेना देना नहीं है. पाकिस्तान में कोई तालिबान नहीं है. लेकिन हमने लड़ाई में अमेरिका का साथ दिया. दुर्भाग्यवश, जब चीजें खराब हुईं तो मैंने सरकार की आलोचना की लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने अमेरिका को जमीनी हकीकत के बारे में नहीं बताया. इमरान खान कांग्रेस की शीला जैकसन ली द्वारा आयोजित कैपिटल हिल रिसेप्शन को संबोधित कर रहे थे. ली कांग्रेश्नल पाकिस्तान गुट की अध्यक्ष हैं. साथ ही भारत और भारतीय अमेरिकियों के कांग्रेश्नल गुट का हिस्सा हैं. खान ने कहा, ‘पाकिस्तान में 40 विभिन्न आतंकी संगठन चलाए जा रहे थे. इसलिए पाकिस्तान ऐसे दौर से गुजरा, जहां हम जैसे लोग यह सोच रहे थे कि इससे निपटेंगे कैसे. वहीं अमेरिका हमसे और ज्यादा की उम्मीद कर जंग जीतने के लिए मदद मांग रहा था. तब पाकिस्तान अपने ही अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा था.’ खान ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी नेताओं से मिलना बेहद जरूरी था.

इमरान खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपनी धरती पर आतंकी ओसामा बिन लादेन की मौजूदगी के बारे में पता था. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को जानकारी मुहैया कराई, जिसकी मदद से अमेरिका अल कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन तक पहुंचा था. उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तान के आधिकारिक रुख के उलट आई है. पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से यही कहा कि दो मई 2011 को एबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील द्वारा रात में लादेन को मार डालने तक उसे ओसामा बिन लादेन के ठिकाने की कोई जानकारी नहीं थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरी

Next Post

असम में बाढ़ से दिमागी बुखार का कहर

Next Post
असम में बाढ़ से दिमागी बुखार का कहर

असम में बाढ़ से दिमागी बुखार का कहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d