BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान ने की बलूचिस्तान के लोगों को ‘भूखा-प्यासा’ करने की तैयारी, बांध बना खेती की जमीन को बंजर करने में जुटे

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
सेना-ISI समेत विपक्ष का घेरा कसा, इमरान खान विश्वास मत से पहले अकेले पड़े
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान : पाकिस्तान    में इमरान खान की सरकार बलूचिस्तान प्रांत में रहने वाले लोगों को अब भूख-प्यास से मारने की कोशिश में जुट गई है. दरअसल, इसके पीछे की वजह प्रांत के नस्की जिले में स्थित बुर्ज अजीज बांध प्रोजेक्ट है. दरअसल, प्रांत के ‘यूनाइटेड ट्राइब्स ऑल पार्टी’ के नेताओं ने सरकार से कहा है कि सरकार को इस प्रोजेक्ट को रोक देना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो ये बांध नस्की जिले की कृषि भूमि को एक रेगिस्तान में तब्दील कर देगा और लोगों को उनकी नौकरियों से हाथ धोना पड़ जाएगा.

‘यूनाइटेड ट्राइब्स ऑल पार्टी’ के नेताओं ने कहा कि बुर्ज अजीज बांध प्रोजेक्ट इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए जिंदगी और मौत का मसला है. उन्होंने कहा कि नस्की और चगाई जिलों के लोग 1980 से ही इस बांध प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं, जब इसे सरकार ने प्रस्तावित किया था. इन नेताओं ने कहा कि सरकार की मंशा बोर-नुल्लाह नदी पर बांध बनाने की है. ये नदी डाक और अन्य क्षेत्रों में खेतों को पानी देने का काम करती है. साथ ही ये आजीविका स्रोत भी है. 1980 से ही ये प्रोजेक्ट यहां के लोगों के सिर पर तलवार की तरह लटका हुआ है.

लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए सरकार बंद करे प्रोजेक्ट

पार्टी के नेता आसिफ जमालदीनी ने कहा कि सरकार इस बांध का निर्माण सिर्फ क्वेटा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों को पानी उपलब्ध कराने के लिए करना चाहती है. लेकिन यह बहुत बड़ा अन्याय होगा अगर दोनों जिलों के लोग अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए अपनी जमीन पर खेती करने के अवसर से वंचित रहते हैं. नेताओं ने कहा कि सरकार को क्वेटा के लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए किसी अन्य विकल्प को देखना चाहिए. सरकार को नस्की और चगाई के लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए बुर्ज अजीज बांध प्रोजेक्ट को बंद कर देना चाहिए. उन्होंने सराकर को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां हालात बिगड़ने पर इसकी जिम्मेदार सरकार होगी.

खनिज संपदा से संपन्न, लेकिन बुनियादी सुविधाओं से वंचित

‘यूनाइटेड ट्राइब्स ऑल पार्टी’ के नेताओं ने कहा कि खनिज संपन्न चगाई और नुस्की जिले सोने, चांदी, तांबा, लौह अयस्क और अन्य कीमती खनिजों के जरिए देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. लेकिन इन सबके बावजूद भी उनके जिले बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. उन्होंने कहा कि इन जिलों में कोई खनिज कॉलेज या यूनिवर्सिटी नहीं है. यहां से जीतने वाले नेता भी इस क्षेत्र में किसी भी खनिज आधारित कारखाने की स्थापना के बारे में नहीं सोचते हैं. सरकार ने बस हमें हमारे हालात पर छोड़ दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान के रूढ़िवादी समाज को जिया की चुनौती, कराची में महिला ट्रांसजेंडर ने खोली पहली सिलाई की दुकान

Next Post

भारत-US के बीच बढ़ते सैन्य साझेदारी पर पूर्व अमेरिकी मंत्री ने की बड़ी बात, चीन को लगेगा झटका

Next Post
अमेरिकी सीनेट ने डेब हालंद को देश की गृह सचिव चुना

भारत-US के बीच बढ़ते सैन्य साझेदारी पर पूर्व अमेरिकी मंत्री ने की बड़ी बात, चीन को लगेगा झटका

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d