BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

19 साल में झारखंड ने देखे 10 सीएम अब 11 वें की बारी, सबसे अधिक बीजेपी ने किया राज

by bnnbharat.com
November 14, 2019
in Uncategorized
19 साल में झारखंड ने देखे 10 सीएम अब 11 वें की बारी, सबसे अधिक बीजेपी ने किया राज

19 साल में झारखंड ने देखे 10 सीएम अब 11 वें की बारी, सबसे अधिक बीजेपी ने किया राज

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ

रांची: राज्य गठन के 19 साल में अब तक प्रदेश वासियों ने 10 मुख्यमंत्रियों को देखा है. अब 11 वें मुख्यमंत्री की बारी है. अब तक सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ही रहे. उन्होंने 35 साल की उम्र में सीएम का पद संभाला था. झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है. सभी दल एक दूसरे को पटखनी देने में शह और मात की बिसात खेल रहे हैं. इस बार 60 प्लस उम्र के नेताओं की भरमार है. देखना यह है कि क्या फिर नया नौ दिन और पुराना 100 दिन वाली कहावत दुहराएगी.

सभी दलों में 60 प्लस कैंडिडेट पर सबसे अधिक भरोसा

चुनावी अखाड़े में कमोवेश सभी दलों को 60 प्लस कैंडिडेट पर ही अधिक भरोसा है. इसके पीछे तर्क यह भी है कि अनुभवी कैंडिडेट फंड मैनेजमेंट से लेकर बूथ मैनेजमेंट बेहतर तरीके से हैंडल कर सकते हैं. भाजपा हो या कांग्रेस, झामुमो हो या आजसू, जदयू, लोजपा सभी ने अनुभवी प्रत्याशियों पर ही दांव लगाया है. भाजपा की बात करें, तो निर्वतमान मंत्री सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज यादव, निर्भय शाहाबादी, जैसे बुजुर्ग नेताओं पर भरोसा किया है.

वहीं कांग्रेस की तरफ से ददई दुबे, राजेंद्र सिंह, निर्वतमान विधायक आलमगीर आलम, केएन त्रिपाठी, मन्नान मलिक, डॉ रामेश्वर उरांव, उमाशंकर अकेला जैसे कद्दावर नेता उतारे गये हैं, जिनकी उम्र 60 से अधिक है. आजसू की तरफ से भाजपा के बागी विधायक राधाकृष्ण किशोर को उतारा गया है, झामुमो की तरफ से चंपाई सोरेन, नलिन सोरेन, साइमन मरांडी, की भी उम्र 55 से अधिक हो चली है.

अब तक सीएम के रूप में रघुवर का ही कार्यकाल हो सका है पूरा

रघुवर दास राज्य के पहले ऐसे सीएम हैं, जिन्होंने कार्यकाल पूरा किया है. इसके पहले 14 साल में 9 सीएम बदले. पहले सीएम बाबूलाल मरांडी को 3 साल में ही अपदस्थ होना पड़ा. इसके बाद अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा व हेमंत सोरेन भी कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. इसके अलावा तीन बार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लगा. पहली बार 19 जनवरी 2009 से 29 दिसंबर 2009 तक राष्ट्रपति शासन रहा. फिर 1 जून 2010 से 10 सितंबर 2010 तक व तीसरी बार 18 जनवरी 2013 से 13 जुलाई 2013 तक रहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें क्‍या है सिजोफ्रेनिया… जिससे ग्रसित थे वशिष्ठ नारायण

Next Post

यूपीएससी ने 151 पदों पर निकाली बैकेंसी

Next Post
यूपीएससी ने 151 पदों पर निकाली बैकेंसी

यूपीएससी ने 151 पदों पर निकाली बैकेंसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d