BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

5 साल में वर्तमान सरकार ने नहीं छीनी जमीन, सोरेन परिवार ने जमीन छीनने का कार्य किया : सीएम

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in समाचार
5 साल में वर्तमान सरकार ने नहीं छीनी जमीन, सोरेन परिवार ने जमीन छीनने का कार्य किया : सीएम

In 5 years, the present government has not taken away the land, the Soren family has taken the task of snatching land: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि विपक्ष को यह समझना चाहिए कि जनता विकास चाहती है. यही वजह रही कि देश की जनता ने 2014 से भी प्रचंड बहुमत 2019 में नरेंद्र मोदी को दिया. 2014 से पूर्व के चाईबासा और 2019 के चाईबासा का आंकलन करें. फर्क साफ नजर आएगा. यह फर्क इसलिए आया क्योंकि आपने एक बहुमत वाली स्थिर सरकार का निर्माण किया. गठबंधन की सरकार कमजोर होती है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है. आज मैं आपके समक्ष 2014 से अबतक हुए कार्य का ब्यौरा देने आया हूं. ये बातें रघुवर दास ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में तेलाई व झींकपानी में आयोजित जन सभा में कही.

आदिवासियों के नाम पर राजनीति, शहीदों का भी नहीं रहा स्मरण

आदिवासियों के नाम पर राजनीति तो होती रही. उनके नाम मत पेटी भरते रहे, लेकिन आदिवासियों के विकास पर ध्यान नहीं दिया. यही नहीं खरसावां के शहीद स्थल पर भी इन लोगों ने ध्यान नहीं दिया. यहां के विधायक कल्याण मंत्री भी बने लेकिन स्थिति यथावत रही. वर्तमान सरकार ने शहीद स्थल का सुन्दरीकरण कर शहीदों को सम्मान दिया.

खुद जमीन छीनते हैं और कहते हैं भाजपा छीन लेगी

सीएम ने कहा कि आदिवासियों को विकास से दूर रखने के लिए आपको यह बताया जाता है कि भाजपा आएगा तो आपकी जमीन छीन लेगा. भाजपा सरकार के 5 वर्ष हो गए, लेकिन किसी की जमीन हमने नहीं छीनी है. लेकिन इस तरह का दुष्प्रचार करने वाले गोला का रहने वाली जेएमएम के नेता ने आदिवासियों को ठग कर, सीएनटी/एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर सैकड़ों एकड़ जमीन छीन ली. जेएमएम ही आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक है. जेएमएम की वजह से ही आदिवासी क्षेत्र आज पिछड़ेपन का दंश झेल रहें हैं.

अब मोर्चा की जरूरत नहीं, झारखंड अलग हो चुका है

रघुवर दास ने कहा कि कोल्हान को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को मुक्त करना है. आप एक बार पूरे कोल्हान में कमल खिलाईये, विकास स्वतः आपके द्वार तक आएगा. अब झारखण्ड अलग राज्य बन चुका है. अब किसी मोर्चा की जरूरत नहीं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शनिवार को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन

Next Post

‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग शुरू करने से पहले आमिर खान पहुंचे स्वर्ण मंदिर….

Next Post
‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग शुरू करने से पहले आमिर खान पहुंचे स्वर्ण मंदिर….

‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग शुरू करने से पहले आमिर खान पहुंचे स्वर्ण मंदिर….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d