BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर हाल में राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करेंः उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
25 मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

 राजस्व वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहींःडीसी 

मेदिनीनगर:- उपायुक्त  शशि रंजन ने सोमवार को राजस्व संग्रहण एवं भूमि सुधार से संबंधित बैठक की.

समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में राजस्व से जुड़े सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया.उन्होंने  कहा कि इस वित्त वर्ष को खत्म होने में अभी 15 दिन शेष हैं ऐसे में सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभागों के राजस्व वसूलने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है.ऐसे में संबंधित अधिकारी अपने अपने राजस्व वसूलने के लिए किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

उत्पाद विभाग की समीक्षा के दौरान उत्पाद अधीक्षक ने उपायुक्त को बताया कि उत्पाद विभाग को 123 करोड़ वसूली का वार्षिक लक्ष्य दिया गया था जिसके विरुद्ध 70 करोड़ की राजस्व वसूली कर ली गयी है.इस दौरान उपायुक्त ने उत्पाद अधीक्षक से कम राजस्व वसूली होने का कारण पूछा गया.जिसके जवाब में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दो महीने शराब की दुकानें बन्द रहने के वजह से राजस्व वसूली में गिरावट आयी है.इस दौरान उपायुक्त ने होली पर्व को ध्यान में रखते हुए अवैध महुआ शराब दुकानदारों के खिलाफ लगातार छापामारी करते रहने का निर्देश दिया.उन्होंने उत्पाद अधीक्षक से अगली बैठक में छापामारी एवं नष्ट किए गए अवैध  शराब की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त शशि रंजन ने परिवहन विभाग एवं एमवीआई द्वारा राजस्व वसूली की भी समीक्षा की.इस दौरान डीसी ने पाया कि परिवहन विभाग द्वारा अपने लक्ष्य का 58 फीसद वहीं एमवीआई द्वारा अपने वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 50 फीसदी राजस्व प्राप्त हुआ है.इस दौरान उपायुक्त ने इसमें तेजी लाने हेतु परिवहन विभाग एवं मोटर यान निरीक्षक को जिले के बाहर से आने वाली गाड़ियों को गहनता से जांच करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक राजस्व की वसूली की जा सके.

इसी तरह अवर निबंधन की राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान सब रजिस्टर ने बताया कि उनके द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली कर ली गयी है. इसी तरह राष्ट्रीय बचत विभाग,नगर निगम,विद्युत आपूर्ति विभाग की भी समीक्षा की गयी.

तहसील कचहरी सह हल्का कर्मचारी का आवास निर्माण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी सीओ को बनाए गए सभी भवनों को निश्चित रूप से उपयोग में लाने की बात कही.उन्होंने कहा कि जहां-जहां कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है सभी संबंधित हल्का कर्मचारी उक्त आवास में रहे इसे सुनिश्चित करने की बात कही.

इसके अलावा उन्होंने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया.अंचलाधिकारियों को कहा कि जितने भी केस आते हैं ससमय उसका निष्पादन करना सुनिश्चित करें.

भूमि सुधार की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा जिले में एक राइस मिल बनाने का निर्णय लिया गया है.अतःउन्होंने सभी अंचलाधिकारी से राइस मिल के लिए उपयुक्त तीन एकड़ भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया है.

बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता  अमित प्रकाश,जिला खनन पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पश्चिम बंगाल की सीमा में मत्स्य पालन को सुरक्षा देने की मांग

Next Post

बढ़ते कोरोना के बीच PM ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

Next Post
बढ़ते कोरोना के बीच PM ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

बढ़ते कोरोना के बीच PM ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d