BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में भीषण गर्मी व लू से मरने वालों की संख्या 101 हुई

by bnnbharat.com
June 21, 2019
in Uncategorized
बिहार में भीषण गर्मी व लू से मरने वालों की संख्या 101 हुई

In Bihar, the number of people who died due to heavy heat and death was 101

Share on FacebookShare on Twitter

पटना, 21 जून:  बिहार में गर्मी व लू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई। एक आधिकारिक आंकड़े से इस बात की जानकारी मिली है। हालांकि, अनौपचारिक रूप से कहा जा रहा है कि राज्य में भीषण गर्मी के कारण 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार सुबह 11 बजे तक गर्मी व लू के चलते 101 मौतें दर्ज की गईं हैं।

औरंगाबाद में 48, गया में 39 और नवादा में 14 लोगों की मौत हुई है। पटना, बेगूसराय, अरवल, जमुई, भोजपुर, बक्सर, रोहतास जिलों में भी मौतें हुईं हैं, यहां पिछले सप्ताह से तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।

गया, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी जिलों में धारा 144 के तहत अत्यधिक मौसम की स्थिति के मद्देनजर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं।

राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने यहां मीडिया से कहा कि 15 जून को अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे के बीच लू के कारण एक दिन में सबसे अधिक मौतें हुईं थीं। सरकार इस बारे में जांच कराएगी कि इसकी क्या वजह थी।

Also Read This:- दारुल उलूम देवबंद ने CCTV कैमरा लगाना बताया गैर इस्लामिक, वायरल हुआ फतवा

एक अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को पिछले सप्ताह लू में अचानक वृद्धि के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया है।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़ितों के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को गया के राजकीय अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया, यहां गर्मी-लू से प्रभावित दर्जनों रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल के अधीक्षक विजय कृष्ण ने कहा कि वर्तमान में 206 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दारुल उलूम देवबंद ने CCTV कैमरा लगाना बताया गैर इस्लामिक, वायरल हुआ फतवा

Next Post

कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के करीब

Next Post
कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के करीब

कोहली सबसे तेजी से 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने के करीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d