रांची: झारखंड जनसंवाद रैली को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज संबोधित कर रहे. बीजेपी कार्यकर्ता फेसबुक, यूट्यूब लाइव के माध्यम से वर्जुअल रैली में हिस्सा ले रहे है.
वर्चुअल संवाद एवम रैली के संयोजक बालमुकुंद सहाय ने कहा कि प्रदेश स्तरीय झारखंड जनसंवाद रैली का आयोजन पार्टी के द्वारा किया गया है जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संबोधित करने वाले है.
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 513 मंडलों में 50-50 के समूह में दो -दो स्थानों पर कार्यकर्ता लाइव संबोधन सुन रहे है. रैली का प्रसारण फेसबुक एवम यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कोरोना संकट के बीच सोशल मीडिया एवं नेट्वोर्किंग का पार्टी ने अनूठा प्रयोग किया है जो सफल और सार्थक सिद्ध हो रहा है.
इसके पूर्व विधानसभा स्तर पर प्रदेश के नेताओं के द्वारा सफल संवाद कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ है. बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद विधायकगण भी अपने अपने क्षेत्रों में समूह में इस कार्यक्रम से जुड़े है. रैली का मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची स्थित प्रदेश कार्यालय के सभागार में आयोजित हो रहा है.

