BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बोकारो में मुखिया पति सह लोहा कारोबारी को अपराधियों ने दिन दहाड़े मारी गोली

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in Uncategorized
बोकारो में मुखिया पति सह लोहा कारोबारी को अपराधियों ने दिन दहाड़े मारी गोली

In Bokaro, criminals shot dead husband-cum-iron businessman in broad daylight

Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: बोकारो में एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं. माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रितुडीह पंचायत की मुखिया रूपा देवी के पति सह लोहा कारोबारी जलेश्वर साव को बाइक सवार अज्ञात अपराधकर्मियों ने सोमवार को दिन-दहाड़े सरेआम गोली मार दी. घटना दोपहर लगभग एक बजे रितुडीह मुखिया के कार्यालय एवं जलेश्वर के गोदाम के पास घटी. अपराधियों ने उनके बाएं कंधे और सीने में तीन गोलियां मारीं और चलते बने. घटना के बाद आनन-फानन में लोग वहां जुट गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया.

घटना के संबन्ध में बीजीएच में मौजूद जलेश्वर की गाड़ी के ड्राइवर पिंटू सिंह ने बताया कि वह सड़क की दूसरी तरफ खड़ा था. उसने देखा कि दो बाइक पर तीन लोग वहां आये. एक व्यक्ति शायद जलेश्वर का पूर्व परिचित था. उसने उनसे बात भी की. फिर अचानक गोली चलने की आवाज सुन उसके साथ-साथ अगल-बगल के सभी लोग चौंक गए. पिंटू ने बताया कि तीन गोलियां मारने की आवाज उसने अपने कानों से सुनी.

इधर, वारदात के बाद बोकारो विधायक बिरंची नारायण सहित कई भाजपाई बीजीएच पहुंच गए. सबों ने उनका हाल-चाल जाना. विधायक ने जलेश्वर के अच्छे इलाज को लेकर डॉक्टरों से बात भी की. जलेश्वर भारतीय वैश्य समाज की युवा इकाई के बोकारो जिला अध्यक्ष भी हैं. घटना के पीछे का कारण लोहे के कारोबार की आपसी रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन खबर भेजे जाने तक पुलिस को कोई भी अहम सुराग हाथ नहीं लग सका था.

क्राइम मीटिंग बीच में छोड़ पहुंचे एसपी, कहा- जल्द करेंगे अपराधियों को गिरफ्तार

लोहा कारोबारी सह रितुडीह पंचायत की मुखिया रूपा देवी के पति जलेश्वर साव को दिनदहाड़े गोली मारे जाने की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान पी मुरूगन तत्काल बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने हॉस्पिटल पहुंचे डॉक्टरों और जलेश्वर के परिजनों से उनका हालचाल जाना. एसपी को अपने कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग बीच में ही छोड़कर आना पड़ा. मीडियाकर्मियों से बातचीत में एसपी ने कहा कि जलेश्वर के शरीर में दो गोलियां अभी फंसी हुई हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने जलेश्वर को गोली मारी. एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि घटना के पीछे कौन लोग हैं और क्यों उन्हें गोली मारी गई, पुलिस इसकी जांच कर रही है. जलेश्वर फिलहाल इस मामले में कुछ भी बता पाने में असमर्थ है. पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है. दिनदहाड़े गोलीकांड को पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए एसपी ने कहा कि जल्द ही इसी चुनौती के बीच घटना में शामिल अपराधकर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मंगलवार को आयेंगे रांची

Next Post

अगले विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन का कोई मुकाबला नहीं : भाजपा

Next Post
अगले विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन का कोई मुकाबला नहीं : भाजपा

अगले विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन का कोई मुकाबला नहीं : भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d