गुमलाः कामडारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एम के शाही की कार सोमवार करीब 11 बजे पेड़ से टकरा गई. जिससे घटनास्थल पर ही डॉ. शाही की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी की डॉ. शाही कार के अंदर ही फंसे हुए थे.
दो घंटे के प्रयास के बाद शव को कार से बाहर निकाला गया. घटना सिमडेगा- खूंटी मुख्य पथ स्थित कामडारे के कोंडकेरा गांव के पास की है.

