BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण…

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in Uncategorized
देवघर में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण…

देवघर में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्टों का किया औचक निरीक्षण...

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे व अनुमण्डल पदाधिकारी विशाल सागर ने आज कोरोना संक्रमण के रोकथाम और बचाव के उद्देश्य से दर्दमारा बॉर्डर एवं दुम्मा प्रवेश द्वार के अलावा सीमावर्ती ईलाकों में बनाए गए विभिन्न चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान उपायुक्त  सीमावर्ती ईलाकों व चेक पोस्टों पर तैनात दंडाधिकारियों व पुलिस बलों से पूछताछ कर सुविधाओं व विधि-व्यवस्था को दुरूस्त बनाये रखने के कार्यों से अवगत हुई. इसके अलावे उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निदेशित किया कि कोई भी बाहरी वाहनों व बड़े वाहनों को बिना पास के जिले के अंदर प्रवेश न करने दिया जाय. इसके अलावे झारखंड राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बाहर से बाहर हीं उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जाय. इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाय.
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे द्वारा चेकपोस्ट और सीमावर्ती इलाकों पर सुरक्षा के हर पहलुओं का अवलोकन कर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.
इस दौरान उपायुक्त ने श्रावणी मेला, 2020 स्थगित होने की पश्चात विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के उद्देश्य से वाहनों के चेकिंग के साथ श्रावण माह में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को नम्रतापूर्वक मेला आयोजन न होने की जानकारियों से अवगत करायें जाने बात कही। साथ ही उपायुक्त ने दंडाधिकारियों व पुलिस के जवानों को निदेशित किया कि सभी पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर कार्य करें एवं हर एक गतिविधि पर अपनी नजर बनाये रखें, अवैध और बिना वजह सड़को पर घूम रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एसडीएम-अधिवक्ताओं ने फरियादियों के बीच बांटा मास्क

Next Post

स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति प्रशासन की बेरुखी, कोरोना जांच को लेकर किया हंगामा

Next Post
स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति प्रशासन की बेरुखी, कोरोना जांच को लेकर किया हंगामा

स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति प्रशासन की बेरुखी, कोरोना जांच को लेकर किया हंगामा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d