रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू इलाके की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. इस वारदात को अंजाम डोरंडा इलाके के रहने वाले तीन युवकों ने दिया है. हालांकि, डोरंडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार डोरंडा इलाके का ही रहने वाला है. वहीं, दो अन्य आरोपी प्रेम और अरुण पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.
नाबालिग पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे पोखरटोली के एक मकान में आरोपी ले गए, जहां जबरन शराब पिलाई. इसके बाद विजय, प्रेम और अरुण ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की है. उसी दिन शाम को तीनों आरोपी उसे वापस बिरसा चौक छोड़कर फरार हो गए.इसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ डोरंडा थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई.
पीड़िता ने बताया था कि तीनों आरोपियों में से एक विजय को वह पहले से जानती है. जब उसने फोन कर बिरसा चौक आने को कहा तो वह चली गई. पीड़िता ने विजय का मोबाइल नंबर पुलिस को बताया। जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हो गई. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करा दिया है. प्रेम व अरूण को पकड़ने का प्रयास पुलिस कर रही है.ह

