धनबाद: धनबाद में गुरुवार को एसएसपी और सिटी एसपी अपराध पर लगाने को लेकर शहर का दौरा किया. इस दौरान एसपी ने कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा.
एसएसपी और सिटी एसपी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ गुरुवार को सड़कों पर निकले. जिले के भीड़भाड़ वाले इलाके कहे जाने वाले बरटांड़, बैंक मोड़, मटकुरिया चेकपोस्ट आदि जगहों का एसएसपी ने दौरा किया.
उन्होंने कहा कि हर हाल में अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी. धनबाद एसपी असीम विक्रांत मिंज, सिटी एसपी रामकुमार, ट्रैफिक डीएसपी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सहित पूरे लाव लश्कर के साथ पुलिस ने बरटांड़ स्थित सिटी सेंटर मोड़, श्रमिक चौक, बैंक मोड़, धनसार मोड़, मटकुरिया चेकपोस्ट आदि चौक-चौराहों का भ्रमण किया और पदाधिकारियों को विशेष भ्रमण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए धनबाद एसएससी ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या से लोग परेशान होते हैं.
इसके साथ ही साथ अपराधियों पर भी नकेल कसने की तैयारी पुलिस ने कर रखी है, जिसके तहत पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि अपराधियों की अब धनबाद में नहीं चलने वाली है हर हाल में अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी.

