BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फरवरी में ही दे दिए थे राज्यों को अधिकार, देश में वैक्सीन की कमी नहीः अमित शाह

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
फरवरी में ही दे दिए थे राज्यों को अधिकार, देश में वैक्सीन की कमी नहीः अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और राज्य सरकारों की ओर से लगाई जा रही पाबंदियों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से फरवरी में ही राज्यों को सभी अधिकार दे दिए गए थे. राज्य सरकारें ही तय करेंगी कि कंटेनमेंट जोन कहां होगा.
कोलकाता में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि कंटेनमेंट जोन को लेकर नोटिफिकेशन भी राज्य सरकारें ही जारी करेंगी. कई राज्यों की ओर से वैक्सीन की कमी की शिकायत पर अमित शाह ने कहा, ”वैक्सीन की कमी की जानकारी सही नहीं है. सभी राज्यों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज़ दी जा रही हैं.”

बता दें कि देश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे के बीच महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में वैक्सीन की कमी हो गई है. मुंबई में 71 में से 25 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े हैं. कई राज्यों ने केंद्र सरकार पर वैक्सीन नहीं भेजने का आरोप लगाया है.
भारत में आज कोरोना के एक लाख 31 हजार 968 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 30 लाख 60 हजार 542 हो गई है. वहीं, 780 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर एक लाख 67 हजार 642 हो गई है. देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर नौ लाख 79 हजार 608 हो गई है. जबकि इसी साल 12 फरवरी को सबसे कम एक लाख 35 हजार 926 एक्टिव केस थे. देश में अभी तक एक करोड़ 19 लाख 13 हजार 292 लोग ठीक हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पिछले वित्त वर्ष 9.45 लाख करोड़ रहा शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह,

Next Post

सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर फाड़े जाने से समर्थकों में आक्रोश, बीजेपी पर आरोप ममता बनर्जी का पोस्टर फाड़े जाने से आक्रोश

Next Post
सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर फाड़े जाने से समर्थकों में आक्रोश, बीजेपी पर आरोप ममता बनर्जी का पोस्टर फाड़े जाने से आक्रोश

सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर फाड़े जाने से समर्थकों में आक्रोश, बीजेपी पर आरोप ममता बनर्जी का पोस्टर फाड़े जाने से आक्रोश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d