रांची : झारखंड के लिए यह बड़ी खबर है. राज्य में सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है. हालांकि कहा जा रहा है कि यह लॉकडाउन वर्तमान में दिये जा रहे छूट के साथ होगी. सरकार इस दौरान किसी भी तरह की छूट दे सकती है. यह निर्णय राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए लिया गया है. गौरतलब है कि तमाम एहतियात के बाद भी राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

