BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में क्षमता की नहीं, कमी चेतना की है, यह राज्य लंबे संघर्ष की उपज हैः हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
हेमंत सोरेन ने दी देश एवं झारखण्ड वासियों को ‘बैसाखी पर्व’ की शुभकामनाएं व बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

👉 मुख्यमंत्री ने राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया

👉 राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने पुस्तक लोकार्पण के बाद अपने 77वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार की

👉 अलग राज्य के लिए हमने आंदोलन किया, आज हम अलग झारखंड राज्य में हैं

रांचीः झारखंड में निवास करने वाले लोगों ने संघर्ष किया है. संघर्ष के प्रारंभिक दिनों में शिक्षा का अभाव था. यही वजह रही कि कई लोगों की गाथा सहेज कर नहीं रखी गई. लेकिन समाज में कई ऐसे लोग भी रहे, जिन्होंने इस संघर्ष को करीब से देखा, समझा और उसे संजोकर रखने का प्रयास किया. कुछ लोग अपने संघर्ष की ऐसी छाप लोगों के दिलों में छोड़ते हैं कि उन्हें कागजों में उतारना गौरव की बात होती है.

ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकों के लोकार्पण समारोह में कही. मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में आज का दिन गुरु जी और पुस्तक के लेखक का है. लेखक ने इस वीर भूमि के इतिहास को संजो कर युवाओं के साथ-साथ बच्चों को इतिहास को समझाने का प्रयास किया है.

🔴 संघर्ष की परंपरा हमेशा से रही है-

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हमेशा से संघर्ष की परंपरा रही है. शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई गई. जब देश आजादी के सपने नहीं देखता था. उस समय से यहां के लोगों ने संघर्ष का इतिहास लिखना प्रारंभ किया था. यहां के लोगों में संघर्ष करने की शैली अलग-अलग रही, जिसमें उन्होंने अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर जंग जीता है.

🔴 राज्य की आंतरिक और बाह्य क्षमता को देख रहा हूं-

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखण्ड की आंतरिक और बाह्य क्षमता को करीब से देख रही है. यह प्रयास किया जा रहा है कि जिस उद्देश्य से हमारे पूर्वजों ने अलग झारखण्ड राज्य के लिए जंग लड़ी, इतिहास बनाया. उन सपनों को कैसे पूरा किया जाए. राज्य में क्षमता की कमी नहीं. कमी चेतना की है. अगर वह चेतना हम जगा पाए तो निश्चित रूप से राज्य आने वाले समय में आंतरिक और बाह्य क्षमता से देश के अग्रणी राज्यों से आगे जा सकती है. पीड़ा देने वाली चीजों का सफाया खुद ब खुद हो सकता है. झारखण्ड छोटा प्रदेश छोटा जरूर है, लेकिन यहां निवास करने वाले हर समुदाय और हर वर्ग में बहुत ही मजबूत गर्व करने वाली शक्ति मौजूद है.

🔴 बदलाव के लिए प्रयास बोलने से नहीं करने से होगा-

इस मौके पर राज्य सभा सांसद ने कहा कि पुस्तक में महाजनी आंदोलन के संबंध में लिखा गया है. इस प्रथा का अंत भी हुआ. झारखण्ड अलग राज्य के लिए आंदोलन किया. आज हमसब अलग झारखण्ड राज्य में हैं. लेकिन अभी तक आदिवासियों, किसानों, मजदूर कमोबेश लाभान्वित नहीं हो सकें हैं.

राज्यसभा सांसद ने महाजनी प्रथा के खिलाफ किए गए आंदोलन की विस्तार से उपस्थित लोगों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सैकड़ों मुकदमे लड़े गए. खेती करने वालों के हक के लिए सालों प्रयास होते रहे. फिर एक दिन मेहनत करने वालों के खेत से धान खलिहान और फिर खलिहान से घर आया.

सोरेन ने बताया कि शिक्षा को लेकर भी जागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शराब-हड़िया के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया. इसकी रोकथाम के लिए प्रयास बोलने से नहीं करने से होगा. शिबू सोरेन ने कहा कि जंगल संरक्षण की दिशा में भी कार्य होना चाहिए. पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है. जंगल बचाओ आंदोलन जरूरी है.

🔴 इन पुस्तकों का हुआ लोकार्पण-

राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित पुस्तकों में “दिशोम गुरु: शिबू सोरेन” (हिंदी) “ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन” (अंग्रेजी) और “सुनो बच्चों, आदिवासी संघर्ष के नायक शिबू सोरेन (गुरुजी) की गाथा” शामिल हैं.

दिशोम गुरु : शिबू सोरेन नामक यह पुस्तक मूलत: श्री शिबू सोरेन के जीवन के संघर्ष की गाथा है. पुस्तक में इस बात की विस्तार से चर्चा की गयी है कि किन हालातों में श्री शिबू सोरेन को स्कूल छोड़ कर महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदाेलन में उतरना पड़ा. कैसे उन्होंने आदिवासियों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया. कैसे धान काटाे आंदाेलन चलाया. उनका लंबा समय पारसनाथ की पहाड़ियों और जंगलों में बीता.

कैसे शिबू सोरेन ने आदिवासी समाज काे एकजुट कर सामाजिक बुराइयों कों दूर करने का अभियान चलाया. पुस्तक में इस बात का जिक्र है कि कैसे उन्होंने ने विनोद बिहारी महतो और एके राय के साथ मिल कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया. पुस्तक में उनके राजनीतिक जीवन का भी विस्तार से वर्णन है. शिबू सोरेन के जीवन की रोचक और दुर्लभ तसवीरें भी उपलब्ध हैं.

ट्राइबल हीरो : शिबू सोरेन नामक पुस्तक हिंदी का अंगरेजी में अनुवाद है. तीसरी पुस्तक में शिबू साेरेन द्वारा झारखण्ड के लिए 40 वर्षों से अधिक समय तक किये गए संघर्ष को अत्यंत सरल शब्दों में चित्रांकन शैली द्वारा प्रस्तुत किया.

 इस अवसर पर मंत्री चम्पई सोरेन, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल, मंत्री सत्यानंद भोक्ता,  विधायक मथुरा महतो, विधायक बसंत सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक इरफान अंसारी, अनुज कुमार सिन्हा, डॉ. पीयूष कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IND vs AUS: पत्‍नी ने ट्वीट किया तो रो पड़े रविचंद्रन अश्विन

Next Post

बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दैनिक, अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने की मांग की

Next Post
बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दैनिक, अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने की मांग की

बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, दैनिक, अनुबंध कर्मियों की सेवा स्थायी करने की मांग की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d