BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर में उम्मीदवार भले झामुमो का है ,चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगीःआलोक दूबे

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
मधुपुर में उम्मीदवार भले झामुमो का है ,चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगीःआलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम समेत तमाम नेता मधुपुर में कैंप कर चुनाव प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे. कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि उम्मीदवार झामुमो का है लेकिन चुनाव कांग्रेस पार्टी लड़ेगी.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में दिवंगत हाजी हुसैन अंसारी ने अपने 40 वर्षों के राजनीतिक कालखंड में क्षेत्र के विकास और आपसी सौहार्द की जो बुनियाद रखी, इसके लिए यह चुनाव उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है. वहीं दूसरी तरफ दुमका और बेरमो विधानसभा में भाजपा को जिस प्रकार पराजय का मुंह देखना पड़ा था वही स्थिति मधुपुर में भी दुहराई जाएगी.आलोक दूबे ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक दल का दंभ भरने वाली भाजपा की स्थिति यह है कि उसके पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं है,अवसरवादिता,समझौता वादी एवं बेमेल के गठबंधन का सिरफुटव्ल अभी से दिखना शुरु हो गया है जिसे राज्य की जनता भली भांति समझ रही है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने और चुनाव प्रचार शुरू होने पर प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए मधुपुर जाएंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अलावा अन्य विधायक, सांसद और पूर्व विधायक और पूर्व सांसद समेत वरिष्ठ नेता मधुपुर में कैंप कर चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे.

प्रदेश प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भाजपा ने अपनी पराजय पहले ही स्वीकार कर ली है, यही कारण है कि दूसरे दल के एक व्यक्ति को ऐन मौके पर पार्टी में शामिल करा कर आनन-फानन में उसे उम्मीदवार बनाया गया, परंतु उपचुनाव में भाजपा के बौरो प्लेयर से संगठन के अंदर ही खासी नाराजगी है, इस कारण भाजपा-आजसू के ही कई नेता गंगा नारायण सिंह को पराजित करने में जुटे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खुशखबरी: रसोई गैस और ATF की कीमत में हुई कटौती

Next Post

एक ही परिवार के 4 लोगों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
पंचायत का तालिबानी फैसला, डायन बताकर बेरहमी से पीटा, महिला ने खाया जहर

एक ही परिवार के 4 लोगों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d