BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिकनिक मनाने के क्रम में नदी की तेज धार में तीन बच्चे बहे, दो का शव बरामद एक बच्ची की तलाश जारी

by bnnbharat.com
October 25, 2020
in Uncategorized
पिकनिक मनाने के क्रम में नदी की तेज धार में तीन बच्चे बहे, दो का शव बरामद एक बच्ची की तलाश जारी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- गुमला जिले के बसिया बाघमुंडा में पिकनिक मनाने गये एक परिवार के तीन बच्चे पानी की नदी की तेज धार में बह गये. दो बच्चों का शव नदी से शव निकाल लिया गया है, जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची के  नामकुम महुआ टोली निवासी जेम्स पीटर एक्का अपने परिजनों के साथ पिकनिक मनाने गुमला जिले के बसिया बाघमुंडा गए थे. खुशी का माहौल था , इसी दौरान 11वर्षीय अंकित अर्पित एक्का , 7वर्षीय ईसिका एक्का और 16वर्षीय जयकांत एक्का  नहाने के दौरान नदी की तेज़ धार में बह गए.

इस हादसे में अंकित और जयकांत की मौत हो गई है और उसका शव भी नदी से निकाल लिया गया है. बच्ची का पता नहीं चल पाया खोज जारी था अंधेरा होने के कारण स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों का प्रयास बेनतीजा बना रहा.अंधेरा होने तक बच्ची का शव नहीं मिला था.

बताया गया है कि रांची के महुआटोली मुहल्ले के जेम्स एक्का अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने बघमुण्डा पर्यटक स्थल सुबह करीब 11 बजे पहुंचे थे. जेम्स के साथ उनकी बहन दीप्ति भी अपने बच्चों और परिवार के साथ थीं. दिन के 12 बजे परिवार के सात बच्चे और जेम्स की पत्नी की बहन दीपिका के साथ कोयल नदी में बालू के टापू खेल रहे थे. दोपहर करीब एक बजे से नदी में पानी बढने लगा पर नदी में खेल रहे बच्चे ज्यादा समझ नहीं सके. इसी दौरान 1.30 बजे नदी का जल स्तर अचानक काफी बढ़ गया. दीपिका और सभी सात बच्चे नदी से भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी बहने लगे. किसी तरह चार बच्चे और दीपिका बाहर आ गए, जबकि जेम्स केरकेट्टा का बेटा अंकित अर्पण एक्का 11 वर्ष,  जयकांत एक्का 16 वर्ष और जेम्स की बहन दीप्ति की 7 साल की बेटी इशिका बह गए.

पुलिस ने 11 वर्षीय अंकित अर्पण का शव बरामद कर लिया है. वहीं, जयकान्त को एनडीआरएफ टीम ने निकाला जबकि बच्ची की तलाश जारी है. घटना स्थल पर जेम्स एक्का और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. उधर इस हादसे की जानकारी मिलने बसिया एसडीओ संजय पीएम कुजूर और एसडीपीओ दीपक कुमार घटना स्थल सदलबल पहुँचे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री से उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने शिष्टाचार मुलाकात की

Next Post

उपायुक्त ने धर्मपत्नी के साथ की मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जिला वासियों के सुख समृद्धि की कामना

Next Post
उपायुक्त ने धर्मपत्नी के साथ की मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जिला वासियों के सुख समृद्धि की कामना

उपायुक्त ने धर्मपत्नी के साथ की मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जिला वासियों के सुख समृद्धि की कामना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d