BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंचायत में कुकर्म के आरोपी को पांच जूते मारकर छोड़ा

by bnnbharat.com
December 28, 2019
in Uncategorized
पंचायत में कुकर्म के आरोपी को पांच जूते मारकर छोड़ा

पंचायत में कुकर्म के आरोपी को पांच जूते मारकर छोड़ा

Share on FacebookShare on Twitter

आगरा: दो बच्चों से कुकर्म के मामले में  पंचायत में आरोपी किशोर के पिता ने उसे पांच जूते मारकर सभी के सामने माफी मंगवा दी.

आरोप है कि 16 साल के किशोर ने यह हरकत की. जब पीड़ित बालकों के पिता शिकायत करने आरोपी के घर गए तो परिवार के लोगों ने पंचायत बैठा ली.

इसमें आरोपी किशोर को उसके पिता ने पांच जूते मारकर सभी के सामने माफी मंगवा दी. इसके बाद छोड़ दिया. इस पर कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई.

शुक्रवार को दोनों परिवार की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. इस पर मामला थाने पहुंच गया. पुलिस ने दोनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है.

एक बालक 10 तो दूसरा बालक आठ साल का है. दोनों भाई हैं. पिता ने बताया कि 24 दिसंबर को दोनों घर के बाहर खेल रहे थे.

आरोपी किशोर पड़ोस में रहता है. वो बेटों के पास आया. बहाने से अपने कमरे में ले गया. इसके बाद कुकर्म किया. उनको जान से मारने की धमकी दी.

इस कारण उन्होंने घर में कुछ नहीं बताया. दूसरे दिन मां को घटना की जानकारी दी. इस पर पिता आरोपी के घर पहुंच गए.

यहां पर क्षेत्र के लोगों के साथ पंचायत हुई. आरोपी को उसके पिता ने पांच जूते मार दिए.  इसके बाद किशोर से माफी भी मंगवाई गई.

इस पर पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत करे बिना ही आ गया. शुक्रवार को आरोपी पक्ष के बच्चे पीड़ित बालकों के घर के बाहर गिल्ली डंडा खेल रहे थे.

इसी दौरान बच्चों को खेलने से मना करने पर महिलाओं में विवाद हो गया. इस दौरान मारपीट तक हो गई. आरोपी किशोर के परिजनों ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी.

वहीं बालकों के पिता ने भी तहरीर दे दी. थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित बालकों का मेडिकल कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्याज से भरे ट्रक को दो अपराधियों ने लूटा, 102 बोरी प्याज लेकर हुए फरार

Next Post

भारत संस्कारित तभी बनेगा, जब नागरिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करेंगे: राज्यपाल

Next Post
भारत संस्कारित तभी बनेगा, जब नागरिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करेंगे: राज्यपाल

भारत संस्कारित तभी बनेगा, जब नागरिक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करेंगे: राज्यपाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d