BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में भाई ने पत्थर से कूच कर बहन की ही हत्या कर दी

by bnnbharat.com
March 25, 2021
in समाचार
रांची में  भाई ने पत्थर से कूच कर बहन की ही हत्या कर दी
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 45 साल की बहन की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा. मामले की सूचना जब पड़ोसियों को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. मामला नगड़ाटोली का है.

लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सुशील लकड़ा मानसिक रूप से विक्षिप्त है. कांके के रिनपास से उसका इलाज चल रहा है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार सुबह उसे दौरा पड़ा, जिसके बाद उसने अपनी बहन की हत्या कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी 35 साल के विक्षिप्त को जेल भेजने से पहले इसका इलाज कराया जाएगा. इस संबंध में पहले कोर्ट से आदेश लिया जाएगा. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी को दो बार रिनपास में एडमिट कराया जा चुका है. सामान्य होने पर वह घर लौट जाता था लेकिन बीच-बीच में उसे दौरा पड़ता रहता था.

लालपुर पुलिस की जांच में यह बात भी निकल कर सामने आई है कि परिवार के सभी सदस्यों को नशे की लत है. परिवार में तीन सदस्य थे. भाई-बहन और पिता. नशे के कारण भी घर में आपसी विवाद होता था. जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त पिता घर में ही सोये हुए थे.

वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि ये विक्षिप्त अक्सर मोहल्ले में उत्पात मचाते रहता था. घर में तोड़ फोड़ करने के साथ ये पड़ोसियों के सामान को भी तोड़ देता था कई बार ये सप्लाई के पाइप. छत से पानी निकालने वाले पाइप को भी नोच चुका है. मोहल्ले वाले भी इससे काफी परेशान थे.

घटना के बाद मोहल्ले वाले इसके साथ मारपीट भी करना चाहते थे . लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस सही समय पर पहुंच गई और हिरासत में ले लिया. लोगों के आक्रोश को देखते हुए उसे सुरक्षित लालपुर थाना ले आया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

500 रुपए के बंडल रसोई गैस चूल्हे पर रख कर जला दिए

Next Post

रुपेश हत्याकांड: शूटर सौरभ गिरफ्तार, हथियार बरामद, दो अपराधियों की तलाश जारी

Next Post
रुपेश हत्याकांड: शूटर सौरभ गिरफ्तार, हथियार बरामद, दो अपराधियों की तलाश जारी

रुपेश हत्याकांड: शूटर सौरभ गिरफ्तार, हथियार बरामद, दो अपराधियों की तलाश जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d