बरहरवा (ग्वालखोर): केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार अनलाॅक-1 के दौरान बरहरवा प्रखंड के रुपसपुर पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वास्थ्य विभाग की सहिया अपने पोषक क्षेत्र में पड़ने वाले लाभार्थियों के घरों में जाकर सभी लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल किया.
साथ ही उनलोगों से पुछा कि घर के किसी सदस्य को सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्ष्ण तो नहीं है. साथ ही उनलोगों को खाना खाने के पहले साबुन से 20-20 मिनट के अंतराल में हाथ धोने की सलाह दी एवं मुंह में मास्क लगाकर रहने को कहा.
इसके अलावा गांव वालों से पूछा कि आपके आसपास किसी घर में बाहर से कोई आदमी आया तो नहीं है. अगर बाहर से कोई आता है तो इसकी जानकारी सहिया को जरूर किजियेगा.
इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका बिंदा कुमारी, सहिया लक्ष्मी बसाक, शोभना राउत के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.

