रांची : राजधानी रांची के करमटोली में एक सिरफिरे युवक ने कार में आग लगा दी. युवक ने पहले कार का मुआयना किया, फिर हॉकी स्टीक से वार कर कार का शीशा तोड़ पेट्रोल छिड़क दिया. उसके बाद लाइटर से कार में आग लगा दिया और चलते बना. आग से पूरी कार जलकर खाक हो गया. जैसे ही कार में आग लगने की जानकारी आसपास के लोगों को मिली. बाल्टी से पानी मारकर आग को बुझाने का प्रयास किया. मगर तबतक देर हो चुकी थी. अगलगी में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी..
सिरफिरे युवक की ये करतूत पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है.

