BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जल शक्ति अभियान के तहत राज्यस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम

by bnnbharat.com
July 3, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची, 03 जुलाई :आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागर में जल शक्ति अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु एकदिवसीय जिलास्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 01 जुलाई 2019 से 15 सितंबर 2019 तक चलने वाले चलने वाले जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे, उप विकास आयुक्त श्री दिव्यांशु झा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम में अभियान के तहत बहकर बर्बाद हो रहे जल को रोकने, भूगर्भ जल स्तर को ऊंचा उठाने तथा वर्षा जल को जलाशयों तक पहुंचने का सुगम रास्ता बनाने के लिए प्रजेंटेषन के जरिये उपस्थित लोगों और छात्रों को जानकारी दी गयी। साथ ही ये भी बताया गया कि जल शक्ति अभियान के तहत किस तरह से जिले और राज्य में काम किये जाने की योजना है।

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री राय महिमापत रे ने कहा

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त के मागदर्षन में नगर निगम एक माॅडल बनकर पूरे देष में सामने आयेगा। उपायुक्त महोदय ने कहा कि जल संचयन को लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है। उम्मीद है कि आनेवाले दिनों में पानी की समस्या कम हो जायेगी।

जल संरक्षण हर आदमी का एजेंडा बने-नगर आयुक्त

जल शक्ति अभियान के जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में बोलते हुए नगर आयुक्त श्री मनोज कुमार ने कहा कि जल शक्ति अभियान को हर आदमी का एजेंडा बनाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इस बार रांची में 300 प्वाइंट पर टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है, इसके बाद भी स्थिति खराब है। जल प्रबंधन के अभाव में स्थिति विकट हो गयी है।

नगर आयुक्त ने कहा

झारखंड में दूसरे राज्यों के तुलना में ज्यादा बारिष होती है, लेकिन हम बारिष के पानी का संचयन नहीं कर पाते। अगर हम बरसात के समय पानी का संचयन कर लें तो गर्मी में परेशानी कम होगी।

श्री मनोज कुमार ने कहा

पानी बचाना हम सबका दायित्व है, हमें अपने स्तर से पानी बचाने के लिए प्रयास करना होगा। नगर आयुक्त ने कहा कि निगम ने शहर में कई अपार्टमेंट को चिन्हित किया है, जहां पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना सुनिष्चित किया जायेगा। तालाबों के किनारे पेड़ लगाये जायेंगे, साथ ही जो चापाकल खराब हो चुके हैं, उसके अगल-बगल के लोगों से बात कर वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के रूप में विकसित किया जायेगा।

उप विकास आयुक्त श्री दिव्यांषु झा ने कहा

जल शक्ति अभियान के तहत राज्य के दो जिलों का चयन किया गया है, जहां पर भूगर्भ जल स्तर को सुधारने के लिए काम किया जाना है। ये अभियान 01 जुलाई से 15 सितंबर 2019 तक निर्धारित है लेकिन इसे जन अभियान बनाना है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। डीडीसी ने कहा कि रांची जिला प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए योजनाबद्ध तरीके से गांव-गांव, टोला-टोला, वार्ड-वार्ड जाकर अभियान का क्रियान्वयन करेगा।

लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा

जल शक्ति अभियान को अगर हम ईमानदारी से पूरा करते हैं तो रांची फिर से हरी भरी हो जाएगी, झारखंड हरा भरा हो जाएगा।

नन्हा पौधा देकर अतिथियों का सम्मान

जल शक्ति अभियान अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत नन्हा पौधा देकर किया गया।

परिसर में किया गया पौधारोपण

जल शक्ति अभियान के तहत राँची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उन्नमुखीकरण कार्यक्रम के बाद उपायुक्त, रांची, नगर आयुक्त, रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, उप विकास आयुक्त, राँची, डिप्टी मेयर, रांची और जिला परिषद उपाध्यक्ष सहित वार्ड पार्षद, जिला परिषद सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, आदि द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हजारीबाग का बरही होगा अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का नोडल प्वाइंट, देवघर में प्लास्टिक और धनबाद में लैदर पार्क

Next Post

मजदूरों के लिए पेंशन की राशि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 1000 से बढ़कर अब 3000 होगी

Next Post
मजदूरों के लिए पेंशन की राशि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 1000 से बढ़कर अब 3000 होगी

मजदूरों के लिए पेंशन की राशि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत 1000 से बढ़कर अब 3000 होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d