रंजीत कुमार
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में विधानपार्षद के आवास के समीप बाइक सवार अपराधियों ने अधिवक्ता को गोली मार दी. जिला यह घटना मुख्यालय डुमरा में विधानपार्षद देवेशचन्द्र ठाकुर के आवास के समीप हुई. घटना में घायल की पहचान अधिवक्ता मणि झा के रूप में की गयी.
स्थानीय लोगों के सहयोग से अधिवक्ता को शहर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. हालांकि कारणों का अबतक खुलासा नही हो पाया. ज्ञात हो उतर बिहार के लेवी डॉन रहे गैंगेस्टर संतोष झा के वे वकील रह चुके हैं. डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं.

