रांचीः– झारखण्ड के वाम व धर्मनिरपेक्ष दल सामाजिक और जनसंगठनों के साथ मिलकर देश मे जारी किसान आंदोलन के समर्थन मे व्यापक आंदोलन करेंगे. इसका निर्णय आज भाकपा कार्यालय मे आयोजित वाम और धर्मनिरपेक्ष पार्टियों और सामाजिक व जन संगठनों की संयुक्त बैठक मे लिया गया. बैठक की अध्यक्षता सीपीआई (एम) के सचिवमंडल सदस्य प्रकाश विप्लव ने की. बैठक मे किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता वयक्त करते हुए 5 दिसंबर को प्रखंडों पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने, राज्य के ग्रामीण हाटों मे सभायें करने, 9 दिसंबर को हर स्तर पर मशाल जुलूस और 10 दिसंबर को राज्य व्यापी चक्का जाम किया जायेगा.
इसकी घोषणा आज संयुक्त प्रेस वार्ता में सीपीआई के राज्य सचिव एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने की.
बैठक मे प्रदेश कॉंग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह, राजेश यादव,भाकपा (माले) के जनार्दन प्रसाद,भुवनेश्वर केवट, मासस के मिथिलेश सिंह,सीपीआई (एम)के प्रकाश विप्लव सीपीआई के महेंद्र पाठक, अजय सिंह,आफताब आलम खान, उमेश नजीर, ए. के. रसीदी झामुमो के आजम अहमद, सामाजिक कार्यकर्ता व नेत्री दयामनी बारला, बासवी, आलोका, आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा आदि शामिल थे.

