BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तमिलनाडु में व्यक्ति को उसकी 2 पत्नियों ने सरेआम पीटा

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in Uncategorized
तमिलनाडु में व्यक्ति को उसकी 2 पत्नियों ने सरेआम पीटा
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई : एक 26 वर्षीय व्यक्ति की दो पत्नियों ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी. दरअसल पत्नियों को पता चला कि व्यक्ति तीसरी शादी करने की कोशिश कर रहा है. तमिलनाडु के कोयंबटूर के पास घटी इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. एस. अरविंद उर्फ दिनेश, जो एक प्राइवेट सेक्टर का कर्मचारी है, उसने पहली शादी 2016 में प्रियदर्शिनी से की थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद, दिनेश ने उसके साथ बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया.जब प्रियदर्शनी ने अपने सास-ससुर को उसके बुरे बर्ताव के बारे में बताया तो दिनेश के माता-पिता ने उसे अनसुना कर दिया. इसलिए उसने दिनेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपने माता-पिता के पास तिरुपुर चली गई.

अपनी पहली पत्नी के चले जाने के बाद दिनेश एक वैवाहिक वेबसाइट पर दूसरी पत्नी की तलाश करने लगा.
अप्रैल 2019 में अपनी पहली शादी को छिपाते हुए दिनेश ने अनुप्रिया से शादी की, जो दो साल के बेटे की मां थी और तलाकशुदा थी.शादी के दो महीने बाद ही दिनेश ने अनुप्रिया के साथ भी बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह अपने मायके करुर चली गई.उसकी दूसरी पत्नी के चले जाने के बाद दिनेश फिर से तीसरी बार शादी करने के लिए इंटरनेट के वैवाहिक वेबसाइट पर जाल बिछाने लगा.

प्रियदर्शनी और अनुप्रिया को जब इस बारे में पता चला, तो वे उस कंपनी में गईं जहां दिनेश काम कर रहा था और उसे बाहर भेजने की मांग करने लगीं.कंपनी ने दिनेश को बाहर भेजने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों महिलाएं जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध-प्रदर्शन करते हुए कंपनी के गेट के सामने बैठ गईं, जिसके बाद पुलिस आई. दोनों महिलाओं के परिजन भी उनके इस विरोध में शामिल हुए.

पुलिस ने दिनेश और उसकी दोनों पत्नियों को स्टेशन आने के लिए कहा। लेकिन, जब दिनेश कंपनी के गेट से बाहर आया तो उसकी दोनों पत्नियों ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी.इसके बाद दोनों ने पुलिस स्टेशन में दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी और तीसरी बार शादी करने की कोशिश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली : मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या

Next Post

खट्टर को फिर आया गुस्सा,अपने ही नेता से बोले- गर्दन काट दूंगा तेरी

Next Post
खट्टर को फिर आया गुस्सा,अपने ही नेता से बोले- गर्दन काट दूंगा तेरी

खट्टर को फिर आया गुस्सा,अपने ही नेता से बोले- गर्दन काट दूंगा तेरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d