गुना: एक सितंबर से संभालेंगे कार्यभार कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के मध्य कार्य संपादन हेतु नवीन व्यवस्था की गयी है.
उन्होंने तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को तहसीलदार गुना (नगरीय) एवं राजस्व वृत उमरी, अपर तहसीलदार लीना जैन को तहसीलदार गुना (ग्रामीण), नायब तहसीलदार भारतेन्दु यादव को राजस्व वृत म्याना एवं तहसील गुना नगरीय को प्रशासनिक कार्य (मरणासन्न कथन लाश पंचनामा) एवं वरिष्ठ द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य एवं नायब तहसीलदार मोहित जैन को प्रभारी तहसीलदार कुंभराज एवं नायब तहसीलदार निर्मल सिंह राठौर को प्रभारी तहसीलदार बमोरी हेतु नियुक्त किया है.
इस आशय की जानकारी में डिप्टी कलेक्टर आर.बी. सिण्डोस्कर ने बताया कि नियुक्त तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को 01 सितंबर 2020 को अपना कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

