BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्रावणी मेला न होने की स्थिति में तीन ओपी व पांच टीओपी होंगे संचालित

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in Uncategorized
श्रावणी मेला न होने की स्थिति में तीन ओपी व पांच टीओपी होंगे संचालित

श्रावणी मेला न होने की स्थिति में तीन ओपी व पांच टीओपी होंगे संचालित

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर के अनुमंडल पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी बाबा बैद्यनाथ मंदिर विशाल सागर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा बाबा मंदिर, शिवगंगा, नेहरू पार्क, सीता होटल, हिन्दी विद्यापीठ, जलसार चिल्ड्रेन पार्क, शिक्षा सभा चौक, चांदनी चौक के अलावा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रावणी मेला न होने की स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान विभिन्न चेक पोस्टों निरीक्षण कर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अनुपस्थित पाये गये दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को सख्त चेतावनी के साथ कार्रवाई करने की बात कही गयी.
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि भारत सरकार व राज्य सरकार के आदेशानुसार वर्तमान में किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी गयी है. ऐसे में श्रावणी मेला के आयोजन न होने की स्थिति में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने की तैयारी उपायुक्त नैंन्सी सहाय के निदेशानुसार की जा रही है.
मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों के समीप 05 चेक पोस्टों पर दण्डाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. जल्द हीं आवश्यकतानुसार इनकी संख्या को बढ़ाया जायेगा, ताकि कोई भी बाहरी वाहन या बाहर से पूजा-पाठ करने हेतु किसी श्रद्धालु को मंदिर परिसर के आस-पास न जाने दिया जाय.

उन्हांने आगे कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार आगामी 30 जून, 2020 तक मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध है. ऐसे में बाबा मंदिर के आस-पास श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित ना होने पाए एवं कोरोना संक्रमण के संभावित प्रसार के रोकथाम हेतु विभिन्न स्थानों पर ड्रॉपगेट बैरियर लगाकर पालीवार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तीन पालियों में की गई है, ताकि लोगों को मंदिर व शिवगंगा के आस-पास इक्कठा होने से रोका जा सके.

इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में आम लोगों व किसी कारणवश बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा हेतु अस्थायी सूचना के व चलन्त सूचना केन्द्र का निर्माण किया जायेगा, ताकि लोगों को जागरूक करते हुए मंदिर आने से रोका जा सके। साथ हीं प्रचार-प्रसार के माध्यम से झारखण्ड के अन्य जिलों के साथ दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को बाहर से बाहर ही उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जायेगा.
इस दौरान उपरोक्त के अलावे सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, देवघर रोहित कुमार विद्यार्थी, वरीय लिपिक समीर चौबे व लेखापाल-सह-सहायक विक्रम जीत एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र द्वारा कोल ब्लॉक की नीलामी किये जाने के फैसले के खिलाफ झारखंड सरकार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया

Next Post

पावर सब स्टेशन से अपराधी साढ़े आठ लाख मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी कर हुए फरार

Next Post
पावर सब स्टेशन से अपराधी साढ़े आठ लाख मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी कर हुए फरार

पावर सब स्टेशन से अपराधी साढ़े आठ लाख मूल्य के विद्युत उपकरण चोरी कर हुए फरार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d