BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपचुनाव में जनता ने फिर महागठबंधन पर विश्वास जताया-रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
November 10, 2020
in Uncategorized
उपचुनाव में जनता ने फिर महागठबंधन पर विश्वास जताया-रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter

ढोल-मांदर बजाकर मनाया जश्न

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि मंत्री बादल , पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव परिणाम को आशा के अनुरूप बताया है. उपचुनाव परिणाम आने के साथी राकेश सहित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बात कर एक दूसरे को जीत की बधाई दी.

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने ढोल और मांडर बजाकर अपनी खुशियों का इजहार किया.

इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि दुमका और बेरमो विधानसभा में वर्ष 2019 झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई थी ,लेकिन दुमका में संवैधानिक बाध्यता और बेरमो में पार्टी विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के आकस्मिक निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने 5 वर्षों तक कांग्रेस गठबंधन सरकार पर भरोसा जताया था और उपचुनाव में एक बार फिर से इसकी पुष्टि हुई है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि जिस तरह से उपचुनाव में भाजपा के कई नेताओं की ओर से लगातार अनर्गल बयानबाजी की जा रही थी उसका असर चुनाव परिणाम पर देखने को मिला.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण काल में तेजी से विकास कार्यों को गति नहीं दे पाई लेकिन अब संक्रमण की स्थिति से निपटने के बाद विकास कार्यों को ससमय पूरा किया जाएगा.

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि यह चुनाव परिणाम इस बात को और पुख्ता करता है कि गठबंधन सरकार के कामकाज से आम लोग खुश है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने कहा कि उपचुनाव में जिस तरह से भाजपा के तीन तीन पूर्व उप मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने ताकत झोंक दी थी और असंसदीय भाषा का भी प्रयोग किया गया उसके बाद आया यह चुनाव परिणाम बताता है कि अब झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रासंगिकता पूरी तरह से खत्म होती जा रही है उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणाम ने गठबंधन सरकार को और अधिक मजबूती प्रदान की है.

 उन्होंने कहा कि भाजपा नेता वंशवाद की बात करते हैं लेकिन जनता को चोट्टा बताने वाले भाजपा नेता रघुवर दास को यह भी बताना चाहिए कि उनका बेटा समाज के लिए नाककाबिल साबित हो रहा है तो इसमें कांग्रेस या विपक्षी दलों का क्या दोष है. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना सिंह शिबू सोरेन का जनाजा धूमधाम से निकालने की बात की थी लेकिन वहां से उनकी करारी हार भी है और अब उन्हें दुमका की जनता से कोई भी अपील करने का नैतिक अधिकार नहीं रह गया है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर शाहदेव ने कहा कि उपचुनाव परिणाम सिर्फ सरकार की स्थिति के लिए मददगार नहीं साबित होगा बल्कि अब विकास कार्यों में भी तेजी आई है.

प्रदेश प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी नेताओं का कोई छल प्रपंच काम ना आया और अब गठबंधन सरकार जनहित को लेकर तेजी से कार्य करेंगी.

कांग्रेस भवन में आयोजित जश्न एवं खुशी के इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शकीलं अख्तर अंसारी, निरंजन पासवान,विभय शाहदेव,जितेन्द्र त्रिवेदी,डा विनोद सिंह,देवजीत देवघरिया, फिरोज रिजवी मुन्ना,वेद प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में दिवाली की रात सिर्फ 2 घंटे जला सकेंगे पटाखे

Next Post

सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान व विकास का लिया जायजा

Next Post

सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सारंडा में नक्सल उन्मूलन अभियान व विकास का लिया जायजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d