रांचीः 16 दिसंबर को चौथे चरण में 15 सीटों के लिए होनेवाले चुनाव में कुल 221 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें 198 पुरुष और 23 महिला प्रत्याशी शामिल हैं.
बोकारो सीट से सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं तो निरसा सीट के लिए सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.
इसके अलावा मधुपुर से 13, देवघर से 12, बगोदर से 12, जमुआ से 14, गांडेय से 12, गिरिडीह में 12, डुमरी में 15, चंदनक्यारी से 15, सिंदरी से 16,
धनबाद से 22, झरिया में 17, टुंडी में 13 और बाघमारा से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
किस विधानसभा सीट के लिए कितनी महिला उम्मीदवार
चौथे चरण के चुनाव में देवघर से 1, बगोदर से 2, जमुआ से 1, गांडेय से 2, गिरिडीह से 2, डुमरी से 1, बोकारो से 5, निरसा से 1, धनबाद से 1, झरिया से 5 और बाघमारा से 2 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जबकि, मधुपुर, चंदनक्यारी, सिंदरी और टुंडी से एक भी महिला प्रत्याशी नहीं हैं. इस तरह कुल 23 महिला प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला इस चरण के चुनाव में होना है .
किस राजनीतिक दल से कितने पुरुष तथा महिला उम्मीदवार
चौथे चरण में भारतीय जनता पार्टी के 13 पुरुष व 2 महिला, बीएसपी के 13 पुरुष, सीपीआई के 2 पुरुष, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 3 पुरुष व 3 महिला.
एनसीपी के 1 पुरुष आजसू पार्टी के 11 पुरुष व 1 महिला, जेवीएम के 13 पुरुष व 2 महिला, झामुमो के 8 पुरुष, राजद के 1 पुरुष, तृणमूल कांग्रेस के 4 पुरुष व 2 महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
इस तरह मान्यता राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के 79 प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं. इसके अलावा रजिस्टर्ड राजनीतिक दलों ( रजिस्टर्ड राष्ट्रीय व स्टेट पॉलिटिकल पार्टी के अलावा) के 80 पुरुष और 3 महिलाएं समेत 83 तथा निर्दलीय निर्दलीय प्रत्याशियों में 49 पुरुष और 10 महिला समेत 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

