New Delhi:- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उबर रहे देश में नया बजट आशाओं की किरण लेकर आया ह.कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 35000 करोड़ का प्रावधान भी एक बड़ी उपलब्धि है.न सिर्फ मेट्रो रेल के नेटवर्क को बढ़ाया जा रहा है बल्कि पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट सर्विस के लिए भी ₹18000 करोड़ का प्रावधान किया गया है. विनिवेश के जरिए ₹1,75,000 करोड़ अर्जित करने का टारगेट रखा गया है जिसे गरीब कल्याण योजना में खर्च किया जाएगा. पिछले 6 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं जिसके कारण एक ओर 2014 की तुलना में 2020 में दाल की खरीद 40 गुना बढ़ी है तो वही धान की खरीद भी 2013-14 की तुलना में लगभग 3 गुना बढ़ी है. प्रवासी मजदूरों के लिए भी ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ 32 राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जा रहा है.शिक्षा के क्षेत्र में 15000 स्कूलों के आधारभूत संरचना को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है. एससी/एसटी छात्रों के लिए 758 एकलव्य स्कूल में दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर ₹ 30 करोड़ कर दिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल ,आयरन स्टील , टेक्सटाइल ,केमिकल उद्योगों में भी रियासतों को जारी रखा गया है.


