BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मौजूदा दौर में विचार व अपनी बात रखने के लिए प्लेटफार्म देने का निर्णय-रामेश्वर

by bnnbharat.com
February 12, 2021
in समाचार
अजय मारू ने रामेश्वर उरांव के बयान पर किया अफसोस जाहिर
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस सोशल मीडिया का लोगो लॉन्च

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया का आज कांग्रेस भवन, रांची अपराह्न 01ः30 बजे फ्लैग एवं लोगो का लॉन्च किया गया. लॉन्च प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सोशल मीडिया के सह प्रभारी विनय कुमार डोकानिया, स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है, किसान सड़क पर हैं, आम आदमी परेशान हैं, आम लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है. सोशल मीडिया के माध्यम से सच को झूठ बनाया जा रहा है, पूरे देश में कुछ लोग फेसबुक, वाट्सएप्प, इंस्टाग्राम, ट्वीटर, यूट्यूब आदि सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म से किसानों को बदनाम करने का काम कर रहे हैं. साथ ही साथ सामाजिक सद्भाव को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया से लोगों को जोड़ने के लिए आज ज्वाइन सोशल मीडिया कैंपेन की शुरूआत की जा रही है. जो लोग अपने विचार और अपनी बात रखना चाहते है कांग्रेस उन्हें एक प्लेटफार्म दे रही है. इसके जरिए कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े लोग, पार्टी के कार्यकर्ता और आम लोग भी अपनी बात रख सकेंगे. पार्टी के इस अभियान से जुड़ने के लिए वाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी जारी किया जा रहा है. सेव डेमाक्रेसी, सेव इंडिया ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के जरिए 5 लाख सदस्य बनाए जाएंगे. ये अभियान सभी राज्यो के जिलो में जोरशोर से चलेगा. सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को ले जाने के अलावा विरोधी लोगों के दुष्प्रचार से टक्कर लेने, फेक न्यूज का पर्दाफाश करने और विरोधी नेताओं के कमजोर बयानों को पकड़ कर उनकी ट्रोलिंग करने जैसे सोशल मीडिया के औजारों से इन वॉरियर्स को लैस किया जाएगा.

इस अवसर पर उपस्थित कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म से सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा. साथ ही साथ लोगों से इस पर सुझाव भी मांगे जाएंगे ताकि लोगों की जनभावनाओं को सरकार जमीन पर उतर सके. 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की योजना है कि पार्टी को शीर्ष स्तर पर इन वॉरियर्स से फीडबैक मिले. वे व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की समस्याओं को एकत्र करेंगे.  हर वॉरियर को अपने अपने क्षेत्र में दस व्हाट्सएप ग्रुन बनाने का जिम्मा दिया जाएगा. इस तरह 50 लाख ग्रुपों के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया के सह प्रभारी विनय कुमार डोकानिया ने कहा कि पार्टी इस अभियान को बूथ लेवल तक ले जाने की योजना तैयार कर रही हैं. इस कैंपेन के जरिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को देश की विभिन्न भाषाओं और सभी तरह के सोशल प्लेटफार्म के लिए तैयार किया जाएगा. ताकि कार्यकर्ताओं से जुड़े वेबिनार और बैठकों का आयोजन सफलतापूर्वक कराया जा सके.

कांग्रेस सोशल मीडिया के स्टेट को-ऑर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया आज के समय लोगों तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है. झारखंड में सोशल मीडिया पूरी तरह क्रियाशील है, लगातार किसानों के आवाज को राज्य के आमजनों तक पहुंचाने का काम कर रही है. सभी 14 लोकसभा में एक हजार वोलेंटीयर एवं 100 सोशल मीडिया ऑफिस वियरर चयन प्रक्रिया के तहत नियुक्त किया जाएगा. इसके लिए आज 12 फरवरी से 12 मार्च तक स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा.

सोशल मीडिया के लॉन्चिंग कार्यक्रम में आलोक कुमार दूबे, किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, डॉ राकेश किरण महतो, आभा सिन्हा, नेली नाथन, रामदेव सिंह, पूर्णिमा सिंह, राजीव रंजन, अमित घोष, नलीन मिश्रा, संतोष सोनकर, युवा कांग्रेस नेता आलोक तिवारी, उज्ज्वल तिवारी, वेद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

माओवादी रवींद्र गंझू के दस्ते का सदस्य गिरफ्तार

Next Post

रेसकोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है, इसीलिये बजट का लक्ष्य अन्त्योदय है : महेश पोद्दार

Next Post
मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में : महेश पोद्दार

रेसकोर्स रोड अब लोक कल्याण मार्ग है, इसीलिये बजट का लक्ष्य अन्त्योदय है : महेश पोद्दार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d