BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साबरमती आश्रम की डायरी में पीएम मोदी ने लिखा, “साबरमती आश्रम में आकर, पूज्य बापू की प्रेरणा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प और मजबूत होता है

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in Uncategorized
साबरमती आश्रम की डायरी में पीएम मोदी ने लिखा, “साबरमती आश्रम में आकर, पूज्य बापू की प्रेरणा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प और मजबूत होता है
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरातः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और ”आजादी का अमृत महोत्सव”) से जुड़े कई कार्यक्रमों का उद्घाटन किया. साल 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी. भारत सरकार आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए “अमृत महोत्सव” के जरिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है. पीएम मोदी साबरमती आश्रम से एक पदयात्रा को हरी झंडी भी दिखाएंगे जो अहमदाबाद से नवसारी में दांडी तक जाएगी.

साबरमती आश्रम पहुंचकर प्रधानमंत्री ने वहां की डायरी में अपने विचारों को भी लिखा. पीएम ने लिखा, “साबरमती आश्रम में आकर, पूज्य बापू की प्रेरणा से राष्ट्रनिर्माण का संकल्प और मजबूत होता है. यहां के पवित्र वातावरण, यहां की स्मृतियों से जब हम एकाकार होते हैं तो स्वाभाविक ही तप और त्याग की भावना बढ़ जाती है. साबरमती आश्रम से गांधी जी ने आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी संदेश दिया था.”

उन्होंने आगे लिखा, “आजादी के अमृत महोत्सव के प्रारंभ के लिए, प्रेरणा के लिए, इस पुण्य स्थली पर दोबारा आकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं. आजादी का अमृत महोत्सव भारत के स्वतंत्रता संग्राम को, कृतज्ञ देशवासियों द्वारा दी जा रही कार्यांजलि है. इस महोत्सव के दौरान देश अपनी स्वतंत्रत के आंदोलन के हर पड़ाव, हर अहम क्षण को तो याद करेगा ही, भविष्य निर्माण के लिए नई ऊर्जा के साथ आगे भी बढ़ेगा. मुझे विश्वास है कि पूज्य बापू के आशीर्वाद से हम भारतवासी अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, अमृत महोत्सव के उद्देश्यों को अवश्य सिद्ध करेंगे.”

अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री साबरमती आश्रम से नवसारी में दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. करीब 241 मील की यह यात्रा 25 दिन में 5 अप्रैल को पूरी होगी. दांडी के रास्ते में विभिन्न समूहों के लोग पदयात्रा में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल 75 किलोमीटर की पदयात्रा के पहले चरण का नेतृत्व करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली में कोरोना केस बढ़ने पर केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

Next Post

उत्तराखंड में सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदले भी गए, अब सदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी का बनाया गया अध्यक्ष

Next Post
उत्तराखंड में सीएम के बाद  प्रदेश अध्यक्ष बदले भी गए, अब सदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी का बनाया गया अध्यक्ष

उत्तराखंड में सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदले भी गए, अब सदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश बीजेपी का बनाया गया अध्यक्ष

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d