BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बदलाव की स्थिति में जो युवा खुद को बदल सकता है, असल में वही है फिटः उपायुक्त

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in समाचार
बदलाव की स्थिति में जो युवा खुद को बदल सकता है, असल में वही है फिटः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter
  • विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 2 दिवसीय वेबिनार की हुई शुरुआत

डालटनगंज: 15 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व युवा कौशल दिवस को लेकर आज नीति आयोग के द्वारा दो दिवसीय वेबीनार की शुरुआत की गई. उपायुक्त-सह- जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने वेबीनार से जुड़े युवाओं को विश्व युवा कौशल दिवस की बधाई दी तथा युवाओं को कौशल की महत्ता बताई.

14 जुलाई को वेबीनार में 50 से अधिक युवा जुड़े. पलामू के लिए यह पहला अवसर था जब यहां के युवा पहली बार किसी बाहर के विशेषज्ञ से जुड़े रहे थे.

वेबीनार में उपायुक्त के अलावा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के निहाल रुस्तगी तथा वर्ल्ड स्किल चैंपियन सौरव अग्रवाल भी जुड़े हुए थे. युवाओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि युवाओं को वर्तमान में चार्ल्स डार्विन की थ्योरी  के महत्व को समझना होगा.

चार्ल्स डार्विन ने सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट की बात कही थी. उपायुक्त ने बताया कि यहां पर फिट शब्द से अर्थ यह है कि जो व्यक्ति बदलाव के परिस्थिति में खुद में बदलाव लाकर परिस्थितियों के हिसाब से ढल जाता है असल में वही व्यक्ति फिट है.

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के काल में एएनएम, नर्सेज तथा सहियाओं ने जिस प्रकार से अपने कौशल का प्रदर्शन किया है वह सराहनीय है.

उपायुक्त ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के युवा वर्ग को परिस्थितियों में बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा की वर्तमान में युवा अपने कौशल से ही समाज की डिमांड की पूर्ति कर सकते हैं.

नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन के निहाल रूस्तगी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जिसके पास हुनर है उसने बड़ी आसानी से अपने आप को परिस्थिति के अनुसार ढाल लिया है.

उन्होंने कहा कि किसी भी देश या संस्कृति को उन्नत बनाने के लिए उस में युवाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा महत्व रखती है. अगर युवा आत्मनिर्भर रहेंगे तो देश की तरक्की आसान हो जाएगी.

उन्होंने युवाओं को सरकार द्वारा देश में चलाए जा रहे कौशल विकास योजना से जोड़ने तथा अपने हाथों में हुनर लाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कही.

वहीं वर्ल्ड स्किल चैंपियन सौरभ अग्रवाल ने बताया कि युवा हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के साथ-साथ प्लंबिंग जैसे स्किल को भी सिख सकते हैं. उन्होंने बताया कि ये वक़्त कोरोना संक्रमण काल का है.

इस समय घर बैठ कर युवा इंटरनेट, यूट्यूब के माध्यम से अपने कौशल का विकास कर सकते है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में यही न्यू नार्मल है. इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा वेबीनार में जुड़े युवाओं के प्रश्नों का भी उत्तर दिया.

वेबीनार से जुड़े सभी युवाओं-दर्शकों को नीति आयोग के एडीएफ पलामू अक्षय चौहान तथा चितवन ने धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को मनाए जाने वाले विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर किया गया यह वेबीनार दो दिवसीय है. 15 जुलाई को भी पलामू के युवाओं को विशेषज्ञों के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना जांच को लेकर सदर अस्पताल में बढ़ रही है भीड़

Next Post

जमीनी विवाद को लेकर देवर और भसुर ने भाभी और भाई को पीटा

Next Post
जमीनी विवाद को लेकर देवर और भसुर ने भाभी और भाई को पीटा

जमीनी विवाद को लेकर देवर और भसुर ने भाभी और भाई को पीटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d