BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस के नजर में महिलाएं बंधुवा मजदूर: सीपी सिंह

by bnnbharat.com
March 13, 2021
in समाचार
कांग्रेस के नजर में महिलाएं बंधुवा मजदूर: सीपी सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा के साथ बदसलूकी पर सार्वजनिक माफी मांगे कांग्रेस

Ranchi:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतागण सत्ता के नशे में चूर है. कांग्रेस के नजर में महिलाओं का सम्मान नहीं है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ बदसलूकी किए जाने पर घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना होगा. महिलाओं के साथ बदतमीजी भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा महिलाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा के विरोध मार्च के क्रम में जिस प्रकार से कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने अमर्यादित हरकत किया है इसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करती है. कांग्रेस लोकतांत्रिक देश में किसी की अभिव्यक्ति को दबा नहीं सकती है. महिलाओं का अपमान कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को बंधुवा मजदूर   समझ रखा है. यही कारण है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने महिला दिवस के दिन महिलाओं से ट्रेक्टर खिंचवाए जो कि अपने आप में निंदनीय और अमर्यादित आचरण है. किन्तु हद तो तब हो गई जब इस घटना का विरोध जताने के लिये भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सैकड़ों बहनो ने शिवरात्रि के दिन रांची प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया तो कांग्रेस के प्रवक्ता आलोक दुबे ने हदें पार कर दी जो किसी भी दृष्टि से लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नही है. आलोक दुबे ने अपने हांथ से आरती कुजूर का मुँह दबाकर चुप कराने की कोशिश की है. यह न सिर्फ लोकतंत्र की आवाज को दबाना है बल्कि एक महिला नेत्री का अपमान भी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अपमानित करती है. कांग्रेस का यही चाल चरित्र है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपना छवि बदलना चाहिए और बहन आरती कुजूर से माफी मांगे.

 प्रेस वार्ता के  प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष एवम मोर्चा की प्रभारी  आरती सिंह उपस्थित  थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखें…हेमन्त सोरेन

Next Post

राज सिन्हा ने पत्नी के साथ कोरोना टीका लिया

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

राज सिन्हा ने पत्नी के साथ कोरोना टीका लिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d