BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम ने छूआ आसमान, दाल-रोटी खाने को मजबूर लोग….

by bnnbharat.com
October 14, 2019
in समाचार
त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम ने छूआ आसमान, दाल-रोटी खाने को मजबूर लोग….
Share on FacebookShare on Twitter

इस त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. त्योहार में अमीर-गरीब सभी लोग अपनी खुशियों को दोगुना करने के लिए अच्छे-अच्छे कपड़े और खाने पीने का इंतजाम करते रहते हैं. ऐसे में इन सब्जियों के दाम एक बार सभी की कमर तोड़ने में जुटी हुई है. अभी हाल ही में प्याज और टमाटर का दाम बढ़ने से लोगों के बीच हलचल मची हुई थी. वहीं अब लहसुन के दामों में भी आग लग गई है.

जानकारी के मुताबिक हम अगर कोई भी सब्जी बनाते हैं उसमें टमाटर, प्याज , लहसुन और अदरक का होना बहुत जरूरी होता है. लेकिन सब्जियों के बढ़ते दामों को देख कर ऐसा ही लगता है आम लोगों को अब दाल रोटी से ही काम चलाना पड़ेगा.

प्याज और टमाटर के बाद राजधानी दिल्ली में लहसुन के दामों में तेजी आई है. होलसेल मार्केट में दाम में कोई बदलाव नहीं आया है, लेकिन रिटेल दामों में आग लगी हुई है. इन दिनों लहसुन 300 रूपये किलो हो गए हैं.

लहसुन का प्रोडक्शन पिछले साल के मुकाबले इस 76% अधिक

वहीं अगर सरकारी आंकड़ों की माने तो साल 2018-19 में 28।36 लाख टन लहसुन का प्रोडक्शन हुआ, जबकि पिछले साल 16।11 लाख टन प्रोडक्शन हुआ था. इस तरह देश में इस साल लहसुन का प्रोडक्शन पिछले साल के मुकाबले 76 फीसदी बढ़ गया है. लेकिन फिर भी लहसुन का दाम बड़ी तेजी के साथ बढ़ रहा है. जो आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो आम लोग कुछ दिनों में दाल-रोटी खाने को मजबूर हो जाएंगे.

वहीं बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि भारी बारिश के चलते लहसुन का बहुत स्टॉक खराब हो गया है. जिसकी वजह से सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पा रही है. इसीलिए लहसुन के दाम में आग लगी है. आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले राजधानी में लहसुन 150-200 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. मौजूदा समय में दिल्ली के मदर डेयरी बूथ पर 300 रुपये किलो लहसुन बिक रहा है. जबकि दिल्ली-NCR में सब्जी की दुकानों में लहसुन 250-300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. इसके साथ ही लहसुन के बड़े उत्पादक राज्य जैसे मध्य प्रदेश, राजस्थान में 200 रुपये प्रति किलो बिक रहा हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पब्जी गेम की चाहत ने बना दिया अपराधी

Next Post

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में हजारीबाग पहुंचे सीएम रघुवर दास

Next Post
जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में हजारीबाग पहुंचे सीएम रघुवर दास

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में हजारीबाग पहुंचे सीएम रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d