रांची: लोकतंत्र की मजबूती का दारोमदार नागरिकों की सजकता, जागरूकता और देश का भविष्य ज़िम्मेदार युवाओं के कंधे पर टिका है, क्योंकि जवानों के साथ जमाना चलता है.
वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में आजकल लोकतंत्र के महापर्व की धूम मची है. राजनीतिक दलों के कार्यालयों से लेकर शहर, देहात की गलियों तक इसका नजारा दिख रहा है.
पंचवर्षीय इस जश्न में हर कोई शामिल है. पहले चरण में कुल 13 विधानसभा सीट के लिए चुनाव होना है. इन 13 विधानसभा सीट के लिए नये बने यूथ वोटर की सूची जारी कर दी गयी है.
बता दें कि राज्य गठन के बाद पैदा हुए 105822 युवा वोटर पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे. इनमें से 57687 पुरुष और 48135 महिला युवा वोटर हैं. यूथ गढ़वा विधानसभा में सर्वाधिक 17014, जबकि बिशुनपुर में सबसे कम 4090 युवा मतदाता बनें हैं.

