रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच देश के दूसरे राज्यों में फंसे एक लाख 11 हजार प्रवासी श्रमिकों की ओर से शुक्रवार तक सरकार ने एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेज दी गयी है.
मुख्यमंत्री शुक्रवार को रांची के झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के बाहर फंसे लोगों की सहायता एप के जरिये ऑनलाइन राशि वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार अलग-अलग तरीके से राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है, इसी कड़ी में देश के विभिन्न राज्यों में झारखंड के फंसे नागरिकों को राशन तो नहीं उपलब्ध करा सकती थी, इसलिए आर्थिक मदद पहुंचाने का निर्णय लिया था.
पहले चरण में 1.11 लाख प्रवासी श्रमिकों तक एक-एक रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में भेज दी गयी है.
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल में ढ़ाई लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों ने निबंधन कराया है, निबंधन के बाद इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से राशि भेजने के लिए खातों की जांच प्रक्रिया आवश्यक होती है, इसे लेकर दो-तीनों का समय लगा। उन्होंने बताया कि अभी प्रवासी श्रमिक इस एप से निबंधित हो रहे है, उनके खातों का सत्यापन किया जाना है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐप में निबंधित होने की अवधि भी बढ़ा दी है.

