रांची: विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 20 वर्ष के कार्यकाल में सभा की ओर से राज्यहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये गये है, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल में यह जरूरी है कि विकास की गति को दलभगत भावना से ऊपर उठकर तेजी प्रदान की जाए.
उन्होंने कहा कि सोशल साइटस के इस दौर में विधायकों को काफी सचेत रहने की जरूरत है, वे अन्य प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को भी देखे और उसी तरह की योजनाओं से अपने क्षेत्र के लोगों को भी फायदा दिलाने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कि आईटी क्रांति के इस युग में जनता सभी जनप्रतिनिधियों के आचरण को देखती है और उसका आकलन करती है.

