BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खनन टास्क फोर्स की बैठक मे उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
जल संरक्षण हमारी जरूरत और आज की आवश्यकताः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

अवैध खनन करने वालों पर करें सख्त कार्रवाईः-उपायुक्त

देवघर:- उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई. इस दौरान उपायुक्त द्वारा देवघर जिलान्तर्गत कैटेगोरी-1 एवं कैटेगोरी-2 के बालू घाटों एवं बालू के स्टॉकयार्ड आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा खनिजों के अवैध खनन न होने देने के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना के थाना प्रभारी के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले में अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि यदि अवैध खनिज लदे वाहन किन्हीं के भी द्वारा पकड़े जाते हैं तो संबंधित थाना प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी आपस में एक दूसरे को सूचित करेंगे, ताकि उपरोक्त तीनों विभागों द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सके. उपायुक्त द्वारा ईंट भठ्ठा के लिए मिट्टी के रेट निर्धारण के संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि राज्यस्तर पर मिट्टी के दर निर्धारण हेतु पत्राचार कर इसे प्राप्त कर लें, ताकि आगे किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े. इसके अलावे उपायुक्त द्वारा बसकुपी क्षेत्र में कोयले के अवैध खनन के संबंध में निदेशित किया कि जिला वन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित कर छापामारी कराया जाय, ताकि अवैध खनन को पूर्ण रूप से रोका जा सके. इसके अलावे उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा प्रखंड स्तर पर विभीन्न योजनाओं यथा-14वें वित्त आयोग, मनरेगा आदि के तहत किये जा रहे कार्यो के दरम्यान लघु खनिजों के प्रयोग एवं उनके रॉयल्टी जमा के कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि उपरोक्त कार्य के संबंध में रॉयल्टी कितनी जमा हुई का मासिक रिपोर्ट जिला में संबंधित कार्यालय को ससमय उपलब्ध कराएं.

बैठक के दौरान चित्रा कोलियरी के प्रतिनिधि द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि चित्रा कोलियरी से कोयला पालोजोरी प्रखंड के खागा होते हुए जामताड़ा जाता है इस दौरान कुछ जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा कोयले का अवैध तरीके से निकासी की जाती है. इस संदर्भ में उपायुक्त द्वारा यातायात प्रभारी को निदेशित किया गया कि हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों के माध्यम से निरीक्षण करते रहें, ताकि देवघर जिला के सीमा में इस तरह की घटना ना होने पाए.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आइएएस संदीप मीणा, जिला परिवहन पदाधिकारी फिल्बीयूस बारला, यातायात प्रभारी शेरू कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना काल में अर्जुन मुंडा के घर इस बार काली पूजा के महप्रसाद का आयोजन नही

Next Post

शांतिपूर्ण दीपावली पूजा के लिए दंडाधिकारी नियुक्त

Next Post
झारखंड सरकार ने दिवाली और काली पूजा को लेकर जारी किया दिशा निर्देश, सार्वजनिक जगहों पर पटाखा जलाना पर रहेगी पाबंदी

शांतिपूर्ण दीपावली पूजा के लिए दंडाधिकारी नियुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d