BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद की सुरक्षा के नाम पर बेवजह रिम्स पेइंग वार्ड के 19कमरों को बंद रखन दुःखद-बाबूलाल

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in Uncategorized
लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

19 कमरों में न्यूनतम 40 मरीजों का इलाज संभव

रांची: बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सुरक्षा के नाम पर बेवजह रिम्स के पेइंग वार्ड के 19 कमरों को बेवजह बंद कर रखा गया है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में जब कोविड-19 बेड की कमी हो गयी है, तो फिर अनावश्यक रूप से इन कमरों को बंद रखना समझ से परे है.
बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा कि राज्य में जहां एक तरफ एक-एक बेड के लिए इतना त्राहिमाम और घमासान मचा हुआ है, मरीज बेड के लिए परेशान हो रहे हैं और दूसरी तरफ 19 कमरों पर अनावश्यक रूप से बंद रखना समझ से परे है. उन्होंने कहा कि इन 19 कमरों में न्यूनतम 40 मरीजों का तो इलाज हो ही सकता है. आखिर ऐसा किसके शह पर हुआ है. ऐसे में जिस प्रकार की अव्यवस्था व कुव्यवस्था है, उच्च न्यायालय की टिप्पणी व चिंता भी छोटी लग रही है. उच्च न्यायालय को समाज के लोगों के साथ अपने लोगों के भी समुचित इलाज की चिंता वाजिब है.
बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लालू प्रसाद स्वयं काफी संवेदनशील व्यक्ति हैं. हो सकता है कि यह सब लालू प्रसाद के संज्ञान में नहीं हो. उन्हेंपूर्ण विश्वास है कि जनता के समक्ष उत्पन्न प्राण संकट की इस घड़ी में उन्हें पता चलेगा कि कुछ लोग उनकी सुरक्षा के नाम पर ऐसी मनमानी कर रहे हैं तो वे इन चीजों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी कहा कि संभवतः यह बात उनकी जानकारी में भी नहीं होगा. यह लालफीताशाही और तुष्टिकरण का नतीजा हो सकता है. इसलिए पार्टी इस बात को उनके संज्ञान में ला रही हैं. जिससे कम-से-कम जहां लोगों की जान बचायी जा सकती है, वहां सुरक्षा के नाम पर तो इस प्रकार का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए.
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इस पर तत्काल संज्ञान लें और इन कमरों को अविलंब खोलकर मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दें. ताकि कोरोना जैसे भीषण आपदा में राज्य की जनता को कोई असुविधा नहीं हो.
गौरतलब है कि बहुचर्चित चारा घोटाले में चार मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है. करीब एक दर्जन गंभीर बीमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद पिछले कई महीनों से रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले

Next Post

गरीब कल्याण स्वरोजगार अभियान में हिस्सा ले रहे कामगारों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Next Post
कोरोना का कहर जारी: हजारीबाग DRDA डायरेक्टर समेत 10 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि

गरीब कल्याण स्वरोजगार अभियान में हिस्सा ले रहे कामगारों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d