रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम,मंत्री बादल पत्रलेख,बन्ना गुप्ता,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर शाहदेव व डा राजेश गुप्ता छोटू ने नववर्ष पर राज्यवासियों को शुभकामानाएं और बधाई दी है.
डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा यह वर्ष राज्य के गरीबों एवं मध्यम वर्ग की जरूरतों एवं रोजगार सृजन पर फोकस किया जाएगा ,उन्होंने कहा कोरोनावायरस की मुक्ति के साथ-साथ किसानों एवं देश हित में के हित में प्रधानमंत्री जी को कृषि काले कानून वापस लेने की सद्बुद्धि प्राप्त हो ऐसी कामना हम ईश्वर से करते हैं.उन्होंने राज्य वासियों से अनुरोध किया है कि जिस तरह आपने पिछले महीनों में कोरोना के संघर्ष में सरकार का साथ दिया है,आने वाले दिनों में भी आपका सहयोग अपेक्षित रहेगा, यकीनन राज्य वासियों के सहयोग से पूरे देश में झारखंड में कोरोना के फैलाव को रोकने में सफलता हासिल की है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डा राजेश गुप्ता छोटू ने भी नववर्ष पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि गठबंधन सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी, वहीं संगठन भी जनआकांक्षाओं के अनुरूप बेहतर झारखंड के लिए कृतसंकल्पित है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी आगे भी निरंतर आगे बढ़ती रहेगी. उन्होंने कहा कि डाॅ रामेश्वर उरांव ने संगठन की कमान उस वक्त संभाली थी, जब कई पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक संगठन छोड़ कर जा रहे थे, लोगों में निराशा के भाव थे,ऐसे समय में प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी एवं प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के मार्गनिर्देशन में झारखंड में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया. अलग झारखंड राज्य गठन के बाद सबसे अधिक 18 सीटों पर जीत हासिल की. नये साल में भी संगठन नयी उंचाईयों को छूने का काम करेगी.
प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामेश्वर उरांव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार लोगों के विकास तथा उत्थान के लिए प्रयासरत है. राज्य सरकार की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आग्रह किया गया है कि लाइट हाउस प्रोजेक्ट में गरीबों पर भार कम करने के लिए केंद्र सरकार सहयोग करें,ताकि गरीबों पर कम वित्तीय भार पड़े.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि नववर्ष का आगमन महज औपचारिकता भर नहीं है, बल्कि नये संकल्प के साथ आगे बढ़ने का दिन है.कांग्रेस पार्टी और संगठन का एक-एक कार्यकत्र्ता लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेगा.
