BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान खान की मौजूदगी में मौलाना ने कही भद्दी बात, कहा-औरतों के छोटे कपड़े पहनने की सजा है कोरोना

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in Uncategorized
इमरान खान की मौजूदगी में मौलाना ने कही भद्दी बात, कहा-औरतों के छोटे कपड़े पहनने की सजा है कोरोना

इमरान खान की मौजूदगी में मौलाना ने कही भद्दी बात, कहा-औरतों के छोटे कपड़े पहनने की सजा है कोरोना

Share on FacebookShare on Twitter

इस्लामाबाद. कट्टरपंथी उलेमाओं की जिद के बाद पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद मस्जिदें खोल दी गयी हैं. हालांकि पाकिस्तान में इस्लामिक कट्टरपंथियों को सिर्फ इसी से ही चैन नहीं पड़ रहा है, अब उनमें से एक ने औरतों को कोरोना संक्रमण फैलने के लिए दोषी बता दिया है. पाकिस्तान के मशहूर कट्टरपंथी मौलाना तारीक जमील ने दावा किया है कि औरतों के गलत कामों की सजा दुनिया भुगत रही है और कोरोना वायरस उसी का नतीजा है. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे.

टेलीथॉन में में तारिक ने कहा था कि औरतों के छोटे कपड़े पहनने की वजह से कुदरत ने कोरोना वायरस का कहर बरपाया है. तारिक ने अपने बयान में यह तक कह दिया था कि औरतों के बुरे कर्मों की सजा पूरी कौम को भुगतनी पड़ रही है.

 

कट्टरपंथी मौलाना तारीक जमील ने शनिवार को एहसास टेलीथॉन फंडरेजिंग इवेंट की अपनी तक़रीर में कहा कि औरतों के छोटे कपड़े पहहने के चलते मुल्क पर कोरोना वायरस जैसा ख़तरा आया है. उन्होंने कहा कि ये औरतों के बुरे कामों की सजा है जो पूरी कौम को भुगतनी पड़ रही है. बता दें कि जब तारीक जमील ये जहर उगल रहा था उस दौरान इमरान खाना भी इसी प्रोग्राम में लाइव उपस्थित थे.

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने की निंदा

मौलाना जमील के इस बयान की ह्यूमन राइट्स कमीशन ऑफ़ पाकिस्तान (HRCP) ने निंदा की है और उनसे माफ़ी मांगने के लिए कहा है. मानवाधिकार आयोग ने एक बयान जारी कर कहा- हम मौलाना तारीक जमील से अपील करते हैं कि वे महिलाओं के खिलाफ की गई इस अभद्र टिप्पणी को जल्द से जल्द वापस ले लें. इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार नहीं किया जा सकता और वो भी जब ये नेशनल टेलीविजन पर लाइव प्रसारित की जाएं. इससे समाज में औरतों के खिलाफ अपराध बढ़ सकते हैं. मानवाधिकार आयोग ने कहा कि टीवी चैनल पर ऐसी बेटें प्रसारित होना और इस पर सवाल तक न खड़ा होना काफी दुख की बात है.

पाकिस्तान के मशहूर कट्टरपंथी मौलाना तारिक जमील ने प्रधानमंत्री के कोरोना वायरस टेलीथॉन में मीडिया पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर माफी मांगी है. हालांकि इस महामारी के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर तारिक ने किसी तरह का अफसोस नहीं जताया है.
पाकिस्तान में तब्लीगी जमात के प्रमुख तारिक के दुनियाभर में लाखों फैंस हैं. तारिक ने शुक्रवार को एक टेलिविजन शो के दौरान मीडिया पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी.
सीनेट में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की संसदीय नेता और वॉशिंगटन में पाकिस्तान की पूर्व राजदूत रही शेरी रहमान ने तारिक की विवादित टिप्पणियों की निंदा की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स निदेशक डॉ. डी.के. सिंह एम्स भटिंडा में करेंगे ज्वाइन

Next Post

97 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 500 परिवार क्वारंटाइन

Next Post
97 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 500 परिवार क्वारंटाइन

97 पुलिसकर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव, 500 परिवार क्वारंटाइन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d