BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला स्थापना समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
August 24, 2020
in Uncategorized
जिला स्थापना समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई.

बैठक में उपायुक्त द्वारा स्थापना से सबंधित मामलों, अनुकंपा, एसीपी, एमएसीपी, सेवा संपुष्टि, वरीयता, प्रोन्नति, पारस्परिक स्थानांतरण, नव-स्थानांतरण, पदस्थापन, सेवानिवृत्ति, पेंशन आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए स्थापना उपसमाहर्ता को निर्देशित किया गया कि सभी कार्यों को ससमय एवं नियमानुसार पूर्ण किया जाए.

इसके अलावे उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा स्थापना उपसमाहर्ता को निर्देशित किया गया कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित वैसे प्रधान लिपिक/लिपिक जो तीन वर्षों से एक ही जगह पर पदस्थापित हैं उनकी सूची तैयार करते हुए जिले में अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए.

आगे उन्होंने कहा कि जिस कार्यालय में कार्यरत बलो की संख्या कम है एवं कार्य ज्यादा है वैसे कार्यालय को उपरोक्त सूची तैयार करने एवं स्थानांतरण करने के दरम्यान प्राथमिकता दी जाए.

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न कार्यालयों में अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए स्थापना उपसमाहर्ता को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के दौरान आवेदक का शैक्षिणिक योग्यता क्या है, उम्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, अनापति पत्र, शपथ पत्र, पारिवारिक सूची आदि कागजातों का सत्यापन अच्छी तरह से करा लें, ताकि नियुक्ति के उपरांत किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए.

साथ ही उपायुक्त ने स्थापना समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि अनुकम्पा हेतु किसी भी आवेदक द्वारा जिस पद के लिए आवेदन दिया गया है उस पद के लिए जिला द्वारा जो योग्यता निर्धारण किया गया है उस मानदंड पर आवेदक के खरा उतरने पर ही उनकी नियुक्ति हेतु विचार किया जाए.

बैठक के क्रम में उपायुक्त द्वारा सेवानिवृत्ति, पारस्परिक पदस्थापन, प्रोन्नति आदि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि जितने भी सरकारी कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके पेंशन से संबंधित सारी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कर सभी का पेंशन का भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए.

बैठक में उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपर योगेंद्र प्रसाद, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नयनतारा केरकेट्टा, स्थापना उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर सिंह, नजारत उपसमाहर्ता अजय सिंह बड़ाइक, प्रशाखा पदाधिकारी सुबोध कुमार राजहंस एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समय सीमा के अंदर भुगतान ना होने पर विद्युत कर्मी जा सकते हैं हड़ताल पर: अजय राय

Next Post

कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस दो फाड़, एक तरफ ‘गांधी’-दूसरी तरफ ‘बागी’

Next Post
कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस दो फाड़, एक तरफ ‘गांधी’-दूसरी तरफ ‘बागी’

कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस दो फाड़, एक तरफ 'गांधी'-दूसरी तरफ 'बागी'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d