BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूसरे चरण में 48.25 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in समाचार
दूसरे चरण में 48.25 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

दूसरे चरण में 48.25 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा. इन सीटों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन 20 सीटों के लिए कुल 6066 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन मतदान केंद्रों में 1016 शहर तथा 5050 ग्रामीण इलाके में अवस्थित हैं. इन मतदान केंद्रों में कुल 48,25, 038 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इन मतदाताओं में 24,31,511 पुरुष, 23,93,437 महिला, 90 थर्ड जेंडर के, 10492 सेवा मतदाता और 1,10,070 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 44,975 और 62,053 दिव्यांग मतदाता हैं. संवाददाता सम्मेलन में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया भी मौजूद थे.

260 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में 260 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 231 पुरुष और 29 महिला उम्मीदवार हैं. इसके तहत सबसे ज्यादा 20-20 प्रत्याशी जमशेदपुर (पूर्वी) और जमशेदपुर (पश्चिमी) सीट से हैं. इसके अलावा बहरागोड़ा सीट के लिए 14, घाटशिला सीट के लिए 16, पोटका सीट के लिए 10, जुगसलाई सीट के लिए 10, सरायकेला सीट के लिए 7, खरसांवा सीट के लिए 16, चाईबासा सीट के लिए 13, मझगांव सीट के लिए 16, जगन्नाथपुर सीट के ले 13, मनोहरपुर सीट के लिए 14, चक्रधरपुर सीट के लिए 12, तमाड़ सीट के लिए 17, मांडर सीट के लिए 13, तोरपा सीट के लिए 8, खूंटी सीट के लिए 11, सिसई सीट के ले 10, सिमडेगा सीट के ले 11 औ कोलेबिरा सीट के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

वेबकास्टिंग, महिला संचालित और आदर्श मतदान केंद्रों की संख्या

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव को लेकर 1662 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है. वहीं 337 आदर्श मतदान केंद्र और 94 महिला संचालित मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
ईवीएम और वीवीपैट को लेकर पुख्ता इंतजाम.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 सीटों पर होनेवाले चुनाव में कुल 9788 बैलेट यूनिट, 7583 कंट्रोल यूनिट और 7886 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिन विधानसभा सीटों के लिए 16 या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं, वहां दो ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5784 हथियार जमा कराये गये, 2588 गैर जमानती वारंट की तामिला

Next Post

निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

Next Post
निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d