BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस देश में शादी के लिए दुल्हन को अगवा करना है आम बात, मगर अब एक मौत ने मचाया बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in समाचार
कॉलेज में दो नाबालिगों ने रचाई शादी,  वीडियो वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : दुनिया ने विज्ञान से लेकर चिकित्सा के क्षेत्र तक में अभूतपूर्व विकास किया है. लेकिन इसके बाद भी दुनिया के कुछ हिस्सों में कुछ ऐसी प्रथाएं मौजूद हैं, जो मानव के विकास पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं. ऐसी ही एक कुप्रथा मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में मौजूद है, जिसे लेकर इस मुल्क में अब बवाल मच गया है. किर्गिस्तान में शादी के लिए दुल्हनों का अपहरण करने की प्रथा है. यहां पांच अप्रैल को 27 वर्षीय ऐजादा कनाटबकोवा (Aizada Kanatbekova) का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. इसे लेकर अब देश के लोगों में गुस्सा है.
ऐजादा कनाटबकोवा के अपहरण और हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने देश के गृह मंत्रालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. अपहरण के दो दिन बाद कनाटबकोवा का शव एक ग्रामीण इलाके में एक कार से बरामद हुआ. मृतक महिला के साथ उसके संदिग्ध हत्यारे का शव भी बरामद हुआ. पुलिस ने बताया है कि उसकी मौत चाकू के घाव की वजह से हुई है. उसके एक संदिग्ध साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बता दें कि सरकार ने 2013 में शादी के लिए दुल्हनों का अपहरण करने की प्रथा (Bride Kidnapping) को खत्म कर दिया था. लेकिन इसके बाद भी देशभर में ये प्रथा जारी है.

प्रदर्शनकारियों ने मांगा गृह मंत्री और पुलिस चीफ से इस्तीफा
लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर है कि पीड़ित महिला को कैमरे के आगे अगवा किया गया. इस दौरान कैमरे में कार का मॉडल, कार नंबर और संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर रिकॉर्ड हो गई. लेकिन इतने सबूतों के बाद भी पुलिस अपहरणकृता को पकड़ने में नाकाम रही. प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से मांग की कि वे पद से इस्तीफा दें. राजधानी बिश्केक में मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर करीब 500 लोग इकट्ठा हुए और ‘शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर के पुलिस चीफ और गृह मंत्री को इस्तीफा देना होगा.

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने की घटना की निंदा
प्रधानमंत्री उलुगबेक मारिपोव ने गुस्साई भीड़ को संबोधित किया और लोगों से अपराध की जांच के लिए पुलिस को समय देने के लिए कहा. लेकिन गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी और उन्हें ही पद से हटाने की मांग की. वहीं, राष्ट्रपति सदर जापारोवा ने एक बयान में कहा कि आरोपियों को सजा दी जाएगी. उन्होंने कनाटबकोवा की मौत को एक दुखद घटना बताया. साथ ही उन्होंने दुल्हनों को अगवा करने की प्रथा की निंदा भी की.

किर्गिस्तान के अतीत से जुड़ी हुई है ये प्रथा
दुल्हनों को अगवा करने की इस प्रथा को स्थानीय रूप से ‘ऐला कचु’ के तौर पर जाना जाता है. इस प्रथा की जड़े किर्गिस्तान के खानाबदोशी अतीत से जुड़ी हुई हैं और सोवियत काल तक मौजूद रहीं. 1991 में किर्गिस्तान के आजाद होने के बाद ये प्रथा जैसी से प्रचलन में आ गई. हिंसा और सांस्कृतिक कलंक के खतरों के कारण अधिकतर महिलाएं इसकी शिकायत तक दर्ज नहीं करवाती हैं. इस प्रथा के तहत महिलाओं और लड़कियों को जबरन अगवा कर लिया जाता है. इसके बाद उन पर शादी का दबाव बनाया जाता है. अधिकारियों का कहना है कि इस प्रथा के चलत महिलाओं को घरेलू हिंसा और मनोवैज्ञानिक आघात तक का सामना करना पड़ता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में कोरोना का कहर जारी, चतरा में कोरोना ने ली शिक्षक की जान

Next Post

भोजपुरी एक्टर निरहुआ का दावा- बंगाल में बीजेपी की होगी जीत

Next Post
भोजपुरी एक्टर निरहुआ का दावा- बंगाल में बीजेपी की होगी जीत

भोजपुरी एक्टर निरहुआ का दावा- बंगाल में बीजेपी की होगी जीत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d